किराएदार और मकान मालिक को लेकर पुलिस तैयार करें नीति : रंजन तोमर

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। रोहिल्लापुर गांव स्थित नोवरा कार्यालय पर नोएडा पुलिस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का आयोजन नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर के नेतृत्व में किया गया।

नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि नोएडा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत प्रणाली समाप्त कर दी गई है। ऐसे में ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग की आवश्यकता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को पुलिस तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है और उनका जल्द समाधान भी संभव होगा।

रंजन तोमर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन खेती के बाद अब किरायेदारी भी बन गई है। गांवों में बड़ी संख्या में मकान और अन्य संपत्तियां किराये पर दी जा रही हैं। ऐसे में कई बार किरायेदारों और मकान मालिकों के बीच विवाद की स्थिति सामने आती है।

उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में कब्जे से जुड़ी घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पुलिस को विशेष नीति तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि विवादों का समय रहते समाधान किया जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

कार्यक्रम के दौरान एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सामने रखी गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नोएडा कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अजय चौहान, पुनीत राणा, गौरव तोमर, जगत तोमर और ब्रज किशोर समेत कई लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now