PM मोदी आज करेंगे नोएडा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

नोएडा जेवर एयरपोर्ट पीएम मोदी

Noida International Airport: भारत के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का पहला चरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उद्घाटन करेगे। इस ऐतिहासिक परियोजना के खुलने से उत्तर प्रदेश और NCR क्षेत्र को विकास का एक नया इंजन मिल सकता है, जो आने वाले समय में कॉमर्स और कनेक्टिविटी को गति देगा।

11:30 बजे लिया टर्मिनल का निरीक्षण, 12 बजे हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11:30 बजे गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का वॉकथ्रू करके निर्माण कार्य का निरीक्षण करेगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने एयरपोर्ट के फेज-I और कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और साथ ही MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) फैसिलिटी का भी शिलान्यास करेगें। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित करेगें।
बता दें कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों उपस्थिति रहेगे।

11,282 करोड़ की लागत, UP को मिलेगा विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा

एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण लगभग 11,282 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसमें कंसेशनेयर ने 6,876 करोड़ रुपये निवेश किए हैं, जबकि राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण पर 4,406 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मॉडर्न, डिजिटल और एनर्जी-एफिशिएंट तकनीक से लैस यह एयरपोर्ट 3,900 मीटर लंबा रनवे लेकर आया है, जो वाइड-बॉडी विमानों को संभालने में सक्षम है। इसकी शुरुआती वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 7 करोड़ तक किया जा सकेगा।

पीएम मोदी ने कहा- NCR के लोगों के लिए अहम दिन

कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि 28 मार्च उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों के लिए बहुत अहम दिन है। उन्होंने लिखा कि इस एयरपोर्ट से कॉमर्स और कनेक्टिविटी बढ़ेगी, साथ ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भीड़ कम होने में भी मदद मिलेगी।

कार्गो और MRO से मिलेगा बड़ा बूस्ट

प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले कार्गो टर्मिनल की शुरुआती क्षमता सालाना 2.5 लाख मीट्रिक टन होगी, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन किया जा सकता है। वहीं, 40 एकड़ में फैली MRO फैसिलिटी देश में ही विमानों का रखरखाव और मरम्मत संभव बनाएगी, जिससे विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : 28 मार्च 2026 राशिफल: जानिए आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उद्घाटन समारोह के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। लगभग 7,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही 300 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर पल की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी।

UP बनेगा पहला राज्य, जहां होंगे पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट दिल्ली-NCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय गेटवे होगा। इसके चालू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यह एयरपोर्ट एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में काम करेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now