कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

पालम अग्निकांड: केजरीवाल ने BJP पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, मांगी जांच

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मुलाकात की

Delhi News: दिल्ली के पालम इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद राजनीतिक हंगामा तेज हो गया है। आप पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा का दौरा छोड़कर दिल्ली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलने से रोका और उनके साथ बदसलूकी की।

केजरीवाल का हमला

शोक सभा में पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिलने गया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमें रोका, बदसलूकी की और कुर्सियां फेंकीं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची और जब पहुंची तो उसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट तक नहीं खुली। उन्होंने मांग की कि इस पूरी घटना की जांच की जाए कि आखिर आग कैसे लगी और मौके पर फायर ब्रिगेड की मशीनें काम क्यों नहीं कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आग में फंसे लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे और मदद नहीं मिलने पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : असम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

‘भाजपा विधायक झूठ बोल रहे’: सौरभ भारद्वाज

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा विधायकों पर सच छिपाने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरा पालम इलाका यही कह रहा है कि फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां खुल ही नहीं पाई थीं, लेकिन भाजपा विधायक यहां गुंडागर्दी करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस गुंडागर्दी से नहीं डरेगी और वे यहीं डटे रहेंगे।

सिसोदिया और आतिशी की प्रतिक्रिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की सरकार ने दिल्ली की फायर ब्रिगेड व्यवस्था को ठप कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की मानवता मर चुकी है। इतने दुखद हादसे पर वे बदतमीज़ी और गुंडागर्दी पर उतरे हुए हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि सरकारी लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली। एक तरफ फायर ब्रिगेड की लिफ्ट नहीं चली, दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं का अमानवीय चेहरा सामने आया है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now