संध्या समय न्यूज
T20 World Cup 2026 : महाशिवरात्रि के पावन मौके पर क्रिकेट और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 7 बजे कोलंबो के R Premadasa Stadium में होने वाले मुकाबले से पहले देशभर में क्रिकेट प्रेमी मंदिरों में जुटे और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और लखनऊ, तथा बिहार के पटना में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ महाशिवरात्रि के अवसर पर रात से जुट गई। भक्तों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजा के माध्यम से भगवान शिव से भारत की जीत की कामना की।
वाराणसी के घाटों पर हवन और आरती
बता दें कि वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हवन और विशेष पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा और भगवान शिव से टीम इंडिया के लिए सफलता की प्रार्थना की। सारंगनाथ मंदिर में भी पंडितों ने विशेष अनुष्ठान कर भारतीय टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
पटना और लखनऊ में भी हुआ जोरदार पूजा पाठ
पटना में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर की आरती उतारकर उन्हें भगवान शिव के रूप में देखा और जीत की दुआ की। लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद द्वारा हवन और पूजा आयोजित की गई, जिसमें भारत की विजय की कामना की गई।
महिला टीम का मुकाबला भी खास
महाशिवरात्रि के दिन ही वुमेन एशिया कप 2026 में India A और Pakistan A के बीच मैच बैंकॉक के टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी राधा यादव कर रही हैं। इस मुकाबले को भी देशवासियों ने भावनाओं से जोड़ा और टीम के लिए प्रार्थना की।
शिवाजी महाराज से टीपू सुल्तान की तुलना पर बवाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का इंडिया-वर्सेस-पाकिस्तान मैच सिर्फ खेल नहीं, बल्कि देश की भावनाओं से जुड़ा इम्तिहान भी है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किए गए दुआओं और विश्वास से मैच का रोमांच और भी बढ़ गया है।

























