पुरानी दिल्ली पार्किंग विवाद, भाजपा ने आप पार्टी पर साधा निशाना

एमसीडी अध्यक्षा और भाजपा की नेता सत्या शर्मा का आप पार्टी पर जमकर हमला

Delhi News: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) की स्थायी समिति की अध्यक्षा और भाजपा (BJP) की नेता सत्या शर्मा ने आप पार्टी (AAP) को घेरते हुए उस पर जनहित के मुद्दों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है।

जनहित या राजनीति?

बता दें कि सत्या शर्मा ने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों का खुलासा जनता की सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे गंभीर मामलों को बेवजह राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। शर्मा ने सलाह दी कि आप को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जनता के हित में सकारात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राम कपूर का बड़ा फैसला

चांदनी चौक निरीक्षण में आईं गंभीर अनियमितताएं

सत्या शर्मा ने बताया कि चांदनी चौक क्षेत्र के दौरे के दौरान पार्किंग सहित कई जगहों पर गंभीर अनियमितताएं और संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक सख्ती और पारदर्शिता की मांग करती है, लेकिन इन कार्रवाइयों से आप पार्टी असहज है। इससे उनके कुछ नेताओं की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है।

‘सत्ता में रहते भी नहीं बदला आप पार्टी का रवैया’

बता दें कि सत्या शर्मा ने आप पार्टी पर सत्ता में रहते हुए भी जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के शासनकाल में दिल्ली में भ्रष्टाचार चरम पर था, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब विपक्ष में आने के बाद भी उनका रवैया नहीं बदला है।” उन्होंने दावा किया कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आप पार्टी के नेता बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।

पंजाब-गुजरात में भी घट रहा जनाधार

अपने हमले को आगे बढ़ाते हुए सत्या शर्मा ने कहा कि आप पार्टी की खराब कार्यप्रणाली के कारण उसका जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा, “पंजाब, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में भी पार्टी की स्थिति खराब हो रही है। दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है और एमसीडभ् में भी उनके कई पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पार्टी इसी तरह जनता के मुद्दों की अनदेखी करती रही तो आगामी चुनावों में उनकी स्थिति और नाजुक होगी।

यह भी पढ़ें : अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, जानिए क्या है सरकार का प्लान

भाजपा का रुख और आगे की राह

सत्या शर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा दिल्ली के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की जनता भाजपा के विकास कार्यों और इरादों पर भरोसा करती रहेगी और आने वाले समय में पार्टी को पुनः मजबूत समर्थन देगी।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now