नर्सिंग न केवल पेशा, बल्कि सेवा, समर्पण व करुणा का प्रतीक है: एएसपी करियारे

सुनील चिंचोलकर


बिलासपुर, छत्तीसगढ़। विश्वास सोशल वैलफेयर सोसायटी (उपासना एजुकेशन ट्रस्ट) में नर्सिंग के बच्चों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह स्थानीय जेपी वर्मा कॉलेज के सभागार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी ट्रेफिक रामगोपाल करियारे थे। अध्यक्षता जेपी वर्मा कॉलेज के प्रिंसिपल एसएल निराला ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। एएसपी करियारे ने कहा, “नर्सिंग न केवल एक पेशा है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक है। हर आपातकाल परिस्थितियों में वो घर परिवार भूलकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के प्रयास करती हैं। आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।” करियारे ने नर्सिंग छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा, “आप सभी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। अब आप समाज की सेवा के लिए तैयार हैं।” उन्होंने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

KGF स्टार यश के लिए राधिका पंडित का वैलेंटाइन पोस्ट बना सबसे रोमांटिक ट्रेंड

जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज के प्रिंसिपल एसएल निराला ने भी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट और मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 3 बैच के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम सियान चेतना अभियान पर आधारित था। संस्था की छात्राओं के द्वारा एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जो लोगों के द्वारा अपने घर के वृद्धजन को वृद्धाश्रम में रखने या घर से बाहर निकाल देने के विषय में था। एक छत्तीसगढ़ी नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में ट्रेफिक मास्टर ट्रेनर एसआई उमाशंकर पांडे, सिम्स की रिटायर्ड स्टाफ नर्स अंजली हक भी शामिल थी। सभी ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मिंटू अरोरा, उपाध्यक्ष मानस्यु अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन,मनीषा सैमुएल,मानसी सिंग, ओमकार बघेल,प्रकाश सोनछत्र,अभिषेक जोशी,दीप जोशी एवं संस्था के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

छात्रों के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण था। कुछ छात्रों की आँखों में खुशी के आँसू भी देखे गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now