कुख्यात राईडर पुलिस की गोली से घायल

भवेश कुमार


मुजफ्फरपुर। जिले के सरैया में महीनों से फरार कुख्यात अपराधी राहुल उर्फ राइडर को पुलिस के कंट्रोल फायरिंग में गोली लग गई। घटना सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट बांध के समीप की है। गिरफ्तार राइडर उर्फ राहुल पेशाब जाने के बहाने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जिसमें जवाबी कारवाई करते हुए पुलिस दल ने गोली चला दी। जो आरोपी के पैर में घुटने के नीचे जा लगी। घटना के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को स्थानीय पीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एसकेएमसीएच भेज दिया गया। जंहा पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज किया जा रहा है।

संयुक्ता ने तब्बू के साथ काम का जिक्र किया

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध जिले के सरैया जैतपुर समेत कई थानों में लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। जिसमें बीते महीने उसे गिरफ्तार किया गया था जहां उसने शौच का बहाना करके चाहरदिवारी फांद के भाग गया था ।वही फिर दुबारा उसकी गिरफ्तारी हुई थी उसकी निशानदेही पर गैंग के अन्य कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान पेशाब का बहाना कर पुलिसकर्मी का पिस्तौल लेकर भागने लगा। कारवाई के दौरान उसे गोली लगी। उसके निशानदेही पर एक कट्टा एंव एक कारतूस भी बरामद किया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now