बिहार में नीतीश सरकार का खाड़ी में मदद का कदम

बिहारनीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट और तनावपूर्ण हालात के बीच बिहार की नीतीश सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। राज्य के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने संकट की इस घड़ी में फंसे श्रमिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

दिल्ली के बिहार भवन से शुरू की गई सेवा

विभाग के सचिव दीपक आनंद ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से यह विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रवासी बिहारियों तक समय पर सहायता पहुंचाना और उन्हें अकेला महसूस न होने देना है।

24 घंटे रहेगी निगरानी, होगी त्वरित कार्रवाई

सचिव दीपक आनंद ने स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से विदेशों में रह रहे प्रवासी कामगार किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की एक विशेष टीम इस नंबर पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। जैसे ही कोई शिकायत या सहायता का अनुरोध प्राप्त होगा, त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

संयुक्ता ने तब्बू के साथ काम का जिक्र किया

‘सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’

हेल्पलाइन जारी करते हुए दीपक आनंद ने कहा, “बिहार सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि विदेशों में काम कर रहे बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए।”

परिजनों से अपील

सचिव ने प्रवासी श्रमिकों के परिजनों से भी अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है और किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट में है, तो वे तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें। सरकार का मानना है कि संकट की इस घड़ी में यह पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा देगी, बल्कि प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों में विश्वास भी मजबूत करेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now