नमित मल्होत्रा की रामायण की झलक 3 जुलाई को आएगी सामने

संध्या समय न्यूज संवाददाता


विज़नरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की रामायण अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। भारत की सबसे पूजनीय गाथा को नए और भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली यह फिल्म हर दिन बढ़ती उत्सुकता के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। जैसे-जैसे लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह प्रोजेक्ट कहानी कहने के तौर-तरीकों को बदलने का वादा करता दिख रहा है। यही नहीं, रामायण भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक नई और दमदार पहचान देने की तैयारी में है।

और अब एक बेहद रोमांचक अपडेट सामने आया है रामायण की दुनिया की पहली आधिकारिक झलक 3 जुलाई को पेश की जाएगी।

रामायण: द इंट्रोडक्शन नाम से तैयार किया गया यह अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई, गुरुवार को भारत के 9 शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बढ़ती ताकत

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now