Music Video: प्रोड्यूसर अनूप जलोटा की म्युज़िक वीडियो “उई मुई सू” हुवा रिलीज़

music video

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सलमान खान के अपोजिट फ़िल्म लक्की से चर्चा में आईं खूबसूरत अदाकारा स्नेहा उल्लाल अब आमिर शेख के साथ रोमांटिक म्युज़िक वीडियो “उई मुई सू” में नज़र आ रही हैं जो आज ही ज़ी म्युज़िक से रिलीज़ हुआ है और जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। स्नेहा उल्लाल और आमिर शेख की जोड़ी और उनके बीच गज़ब केमिस्ट्री गाने को और भी आकर्षक बना रही है।

इस सॉन्ग के प्रोड्यूसर अनूप जलोटा हैं, जो सारी दुनिया मे भजन सम्राट के नाम से जाने जाते हैं। पद्मश्री अनूप जलोटा ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मो का निर्माण किया है। उन्हें इस गाने के बोल और यह प्रोजेक्ट इतना रोचक लगा कि वे उसे निर्माता के रूप में पेश करने के लिए तैयार हुए।

इस गाने को बॉलीवुड के लिजेंड्री गायक सुरेश वाडेकर और रीना मेहता ने आवाज दी है। सुरेश वाडेकर ने बॉलीवुड में “तुमसे मिलके ऐसा लगा तुमसे मिलके” जैसे अनगिनत ब्लॉकबस्टर गीत दिए हैं। सुरेश वाडेकर की सुरीली आवाज ने इस गीत को और भी बेहतरीन बना दिया है। सिंगर रीना मेहता ने अनूप जलोटा सहित कई बड़े सिंगर्स के साथ गाने गाए हैं जैसे अमित मिश्रा, नकाश अज़ीज़, देव नेगी, शहीद मल्ल्या, आमान त्रिखा और आमिर शैख़, उनके कई म्युज़िक वीडियो रिलीज़ होकर लोकप्रिय हो चुके हैं। उन्होंने इस रोमांटिक अल्बम में अपनी मधुर आवाज से जान डाल दी है।

फ़िल्म ऎक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फ़िल्म लक्की के साथ डेब्यू किया था। वह ऐश्वर्या राय जैसा लुक रखने के लिए भी चर्चा में रही हैं और अब वह आमिर शेख के साथ इस वीडियो में अपनी अदाओं से सबको लुभा रही हैं।

मल्टी टैलेंटेड आमिर शेख ने पहली बार किसी और सिंगर के गाए गीत पर परफॉर्म किया है। उनके कई गाने बतौर सिंगर और परफॉर्मर टी सीरीज, जी म्युज़िक, बी4यू, वीनस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड जैसी बड़ी म्युज़िक कंपनियों द्वारा रिलीज होकर पॉपुलर हो चुके हैं। ये लेटेस्ट गीत गाया सुरेश वाडेकर ने है और आमिर शेख ने स्नेहा उल्लाल के साथ परफॉर्म किया है।

आमिर शेख ने स्नेहा उल्लाल के साथ इस सॉन्ग में अपनी अभिनय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। स्नेहा जहां बेपनाह कोमल और हसीन लग रही हैं वहीं अपने अलग लुक में आमिर शेख भी बेहतरीन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आमिर शेख का लुक डैशिंग लग रहा है, वैसे तो आमिर ने बहुत सारे वीडियो में परफॉर्म किया है लेकिन अब तक के सबसे अलग और कमाल के लुक में वह इस वीडियो में परफॉर्म करते दिख रहे हैं।

अनूप जलोटा ने किया ‘उई मुई सू’ को प्रोड्यूस

इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के निर्माता मशहूर भजन गायक और पद्मश्री अनूप जलोटा हैं। दुनिया भर में ‘भजन सम्राट’ के नाम से लोकप्रिय अनूप जलोटा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के निर्माण से भी जुड़कर काम किया है।

‘उई मुई सू’ के अनोखे बोल और इसकी दिलचस्प अवधारणा ने अनूप जलोटा को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को निर्माता के तौर पर प्रस्तुत करने का फैसला किया।

सुरेश वाडेकर और रीना मेहता की आवाज ने गीत में भरी मिठास

‘उई मुई सू’ को बॉलीवुड के दिग्गज गायक सुरेश वाडेकर और लोकप्रिय गायिका रीना मेहता ने अपनी आवाज दी है। सुरेश वाडेकर ने अपने लंबे करियर में ‘तुमसे मिलके ऐसा लगा’ जैसे कई यादगार और लोकप्रिय गीत दिए हैं।

उनकी सुरीली और भावपूर्ण आवाज इस रोमांटिक गाने की खूबसूरती को और बढ़ाती है। वहीं रीना मेहता ने भी अपनी मधुर आवाज से गीत को खास अंदाज दिया है। रीना मेहता अनूप जलोटा के अलावा अमित मिश्रा, नकाश अजीज, देव नेगी, शहीद मल्ल्या, अमान त्रिखा और आमिर शेख जैसे कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि आमिर शेख बॉलीवुड के जाने माने साउंड इंजीनियर हैं जो सैकड़ों हिट फिल्मों के गीतों की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग कर चुके हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत के ढेर सारे म्युज़िक डायरेक्टर्स, सिंगर्स के साथ काम किया है। इन्होंने सलमान खान की बॉडीगार्ड, नमस्ते लंदन सहित कई बड़ी फिल्मो के गाने की रिकॉर्डिग की है। वह मल्टी टैलेंटेड हैं। उन्होंने सिंगर और ऎक्टर के रूप में भी काफी काम किया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now