प्रो वॉलीबाल लीग : मुजफ्फरनगर लायंस ने 3-1 से जीता फाइनल, मथुरा योद्धास रही उपविजेता।

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल मैच को बृहस्पतिवार को खेला गया। पुरे लीग में जबरदस्त खेल दिखाने वाली मुजफ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धास के बीच खेल परिसर में फ़ाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच के पहले दो सेट में मुजफ्फरनगर लायंस ने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों सेट 25-23 और 25-22 से अपने नाम किए,वहीं तीसरा सेट मथुरा योद्धास 25 -16 से अपने नाम करने में कामयाब रही, लेकिन चौथे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए मुजफ्फरनगर लायंस ने सेट 25-13 से अपने नाम किया और फाइनल मैच में मथुरा योद्धास को 3-1 से पराजित किया।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच मुजफ्फरनगर लायंस के जेरोम विनीथ रहे, वहीं ब्लॉकर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मुजफ्फरनगर लायंस के मृत्युंजय महंता के नाम रहा। विजेता टीम को लीग की ट्रॉफी के साथ 21 लाख और उपविजेता को 10 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं लीग के संस्थापक कुलवंत बालियान के कहा की पहली बार हुई इस प्रो वॉलीबॉल लीग को दर्शकों का भी बहुत सहयोग मिला और अगली लीग को और बढ़े स्तर पर कराई जाएगी जिससे वॉलीबॉल खिलाड़ियों को और अच्छा मंच मिल सके। फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे,जिन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रही प्रो वॉलीबॉल लीग की सराहना की।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now