सोशल मीडिया ही नहीं, अप्रूवल रेटिंग में भी दुनिया में नंबर-1 हैं मोदी

पीएम मोदी ने बनाया इतिहास! (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया है। वे दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि उन्हें न सिर्फ राजनीतिक बल्कि डिजिटल दुनिया में भी सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचाती है।

ट्रंप से दोगुने फॉलोअर्स

पीएम मोदी 2014 से इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं और पिछले दस सालों में उनका अकाउंट विश्व नेताओं के बीच सबसे ज्यादा इंगेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स (43.2 मिलियन) से उनके फॉलोअर्स दोगुने से ज्यादा हैं। इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी मोदी के व्यक्तिगत अकाउंट के आंकड़ों के मुकाबले कम हैं।

विजय-रश्मिका की शादी को लेकर सुरक्षा का गठियाया घेरा

वैश्विक और घरेलू सूची में दबदबा

सोशल मीडिया पर अन्य बड़े नेताओं में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (15 मिलियन), ब्राजील के राष्ट्रपति (14.4 मिलियन), तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन (11.6 मिलियन) और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (6.4 मिलियन) शामिल हैं। ये आंकड़े पीएम मोदी की वैश्विक अपील, विशेषकर युवाओं के बीच की मजबूत पकड़ को दर्शाते हैं। घरेलू मोर्चे पर भी पीएम मोदी का दबदबा कायम है। उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अप्रूवल रेटिंग में भी शीर्ष पर

यह सिर्फ इंस्टाग्राम की संख्याओं की बात नहीं है। ‘स्टेटिस्टा’ और ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आंकड़े भी पीएम मोदी की लोकप्रियता को साबित करते हैं। स्टेटिस्टा के दिसंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी का अप्रूवल रेट 70 प्रतिशत है, जो चुनिंदा विश्व नेताओं में सबसे अधिक है। इस सूची में जापान की प्रधानमंत्री साने तकाइची (63 प्रतिशत) दूसरे और अर्जेंटीना के मिलेई (60 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप केवल 43 प्रतिशत अप्रूवल रेट के साथ 11वें स्थान पर हैं।
मॉर्निंग कंसल्ट के फरवरी 2026 के डेटा में भी पीएम मोदी 67 प्रतिशत अप्रूवल रेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि ट्रंप 40 प्रतिशत के साथ 11वें पायदान पर हैं। इससे साफ झलकता है कि भारत के प्रधानमंत्री का प्रभाव न केवल दक्षिण एशिया बल्कि पूरी दुनिया में बरकरार है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now