‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की मेघा रे ने महादेव के समक्ष किया तांडव

संध्या समय न्यूज संवाददाता


आप भले ही आध्यात्मिक हों या न हों लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जब भगवान खुद अपनी उपस्थिति का एहसास दिला देते हैं। सन नियो के नए शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में दिव्या की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मेघा रे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने महादेव के सामने तांडव करने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह उनके लिए सिर्फ एक अभिनय नहीं बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव भी था।

मेघा रे ने कहा,”शो के पहले ही दिन मुझे एक मंदिर में महादेव के सामने तांडव करने का मौका मिला। जब मुझे यह पता चला, तो मैं बेहद खुश हो गई। मुझे अपने बचपन की एक इच्छा याद आ गई जब मैंने हमेशा चाहा था कि कभी महादेव के सामने नृत्य करूं। नृत्य मेरे आत्मा से जुड़ा है और महादेव स्वयं नटराज हैं। ऐसे में यह सब मुझे किसी दिव्य संकेत की तरह महसूस हुआ।”

वो आगे कहती हैं,”इस शो के साथ कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो मुझे बार-बार संकेत देता है। मैं पहले इन बातों पर विश्वास नहीं करती थी, लेकिन अब लगता है कि जिंदगी कभी-कभी आपको ऐसे अनुभव देती है जो आपके पुराने बातों की याद दिला देती है। महादेव के सामने नृत्य करना मेरे लिए वैसा ही एक क्षण था।”

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बढ़ती ताकत

जब उनसे उस अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भावुक होकर कहा,”जब मैं नृत्य कर रही थी, तब मुझे कैमरे का होश ही नहीं था। ऐसा लग रहा था जैसे मैं किसी और ही दुनिया में चली गई हूं। मैं अभिनय नहीं कर रही थी, मैं कुछ महसूस कर रही थी जैसे कोई आध्यात्मिक अनुभूति। सच कहूं तो, यह पल इस शो के शुरुआत की सबसे खूबसूरत याद है । आज भी जब उस पल को याद करती हूं तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं।”

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ उज्जैन की एक लड़की दिव्या की जादुई यात्रा को दर्शाता है, जिसकी ज़िंदगी प्रेम से मिलने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। जैसे-जैसे दोनों का प्यार गहराता है, उनके अतीत के रहस्य धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं।इस शो में मेघा रे के साथ सूरज प्रताप सिंह और कविता बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह धारावाहिक हर रात 8:30 बजे, केवल सन नियो पर प्रसारित होता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now