भारत सरकार के E2E करियर लॉन्च के सहयोग से हुआ आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में मेगा जॉब फेयर का आयोजन हुआ। E2E करियर लॉन्च, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर करियर सर्विस (एनआईसीएस) नोएडा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आज के रोजगार मेले में 46 कंपनियों ने अपनी भागीदारी निभायी। वहीं मेगा जॉब फेयर में 20 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों के लगभग 800 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया।

शनिवार को मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि इस जॉब फेयर का उद्देश्य केवल रोजगार प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योग की वर्तमान मांगों के अनुरूप तैयार करना भी है। हम प्रतिभाशाली छात्रों को उनके सपनों की उड़ान भरने में मदद करना चाहते हैं। आज का रोजगार मेला छात्रों के उज्जवल भविष्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

हमारी कोशिश है कि हमारे छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल और अनुभव प्राप्त करें। रोजगार मेले के माध्यम से हम आईएमएस नोएडा के साथ-साथ अन्य संस्थानों के छात्रों को भी रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को न केवल सशक्त शैक्षणिक आधार प्रदान करना है, बल्कि उन्हें सफल करियर की दिशा में अग्रसर भी करना है। इस मेगा जॉब फेयर को आयोजित करने में E2E करियर लॉन्च, एनआईसीएस नोएडा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार का विशेष योगदान रहा।

वहीं आईएमएस नोएडा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की प्रमुख आरती सभरवाल ने बताया कि आज के मेगा जॉब फेयर में जेनपैक्ट, 3i इन्फोटेक, पेटीएम, एनआईआईटी, यस बैंक, एसबीआई, एलआईसी साथ अन्य कंपनियों ने बीबीए, बीसीए, एमबीए, बीटेक एवं मास कम्युनिकेशन, लॉ, बीए, बीएसी, बीकॉम, आईटीआई, डिप्लोमा के छात्रों का चयन किया, जिसमें अलग-अलग स्ट्रीम के 800 विद्यार्थियों को साक्षात्कार अवसर मिला। आज का रोजगार मेला न केवल विद्यार्थियों को बेहतर करियर विकल्प हैं, बल्कि कंपनियों के लिए भी प्रतिभाशाली युवा पेशेवरों को चुनने का एक शानदार अवसर हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाना और युवाओं को अपने कौशल और अनुभव के आधार पर सही करियर मार्ग चुनने में सहयोग करना है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now