वाशी APMC में माथाड़ी मजदूरों का विरोध, 50 किलो से अधिक भार उठाने से इनकार

आलू-प्याज की आपूर्ति में भारी कमी (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


वाशी स्थित मुंबई कृषि उपज मंडी समिति (APMC) के प्याज और आलू मंडी क्षेत्र में माथाड़ी मजदूरों और व्यापारियों के बीच तनाव बना हुआ है। माथाड़ी कामगारों ने केंद्र सरकार के नियमों का हवाला देते हुए 50 किलोग्राम से अधिक वजन वाली बोरियां उठाने से साफ इनकार कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले दो दिनों से मंडी में सब्जियों की आवक आधी रह गई है, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

कम हुई आवक और प्रभावित कारोबार

मंडी सूत्रों के अनुसार, आमतौर पर प्याज और आलू की 200 से 225 गाड़ियां मंडी परिसर में पहुंचती थीं, लेकिन विरोध के कारण पिछले दो दिनों में यह संख्या घटकर मात्र 90 रह गई है। गुरुवार (5 मार्च) को भी कई व्यापारियों का सामान ट्रकों से नहीं उतर पाया, क्योंकि बोरों में प्याज और आलू का वजन 50 किलोग्राम से अधिक था।

स्वास्थ्य और नियमों को लेकर माथाड़ी मजदूरों का रुख

महाराष्ट्र राज्य माथाड़ी ट्रान्सपोर्ट और जनरल कामगार यूनियन का कहना है कि मजदूरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बोरी का अधिकतम वजन 50 किलोग्राम रखने का नियम बनाया है। यूनियन ने बताया कि पिछले दो वर्षों से व्यापारियों से इस नियम को लागू करने का आग्रह किया जा रहा था, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि 2 मार्च से वे 50 किलो से अधिक वजन वाली बोरियों की लोडिंग और अनलोडिंग नहीं करेंगे।

व्यापारियों ने दिखाई चिंता, मंत्री से हस्तक्षेप की अपील

इस विवाद पर कांदा-बटाटा आडत व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय पिंगले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि व्यापारी मजदूरों की मांग से सहमत हैं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में विपणन मंत्री से जल्द हस्तक्षेप करके समस्या का समाधान कराने की अपील की है।

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे हनी सिंह ने फैंस को दिया भरोसा

असमान नियमों पर सवाल

व्यापारियों ने अपनी चिंता जताते हुए सवाल उठाया है कि पनवेल, कल्याण और ठाणे जैसे आसपास के बाजारों में 55 से 60 किलोग्राम की बोरियां भरी जा रही हैं, लेकिन वाशी APMC पर ही इस नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह असमानता व्यापार के लिए नुकसानदेह है।

कीमतों में वृद्धि की आशंका

विगत तीन दिनों से प्याज और आलू की आवक आधी रहने के कारण बाजार में आपूर्ति कम हो गई है। व्यापारी मंडी का आकलन करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं किया गया, तो मुंबई और आसपास के इलाकों में प्याज और आलू की कीमतों में तेजी से इजाफा हो सकता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now