नोएडा में हुआ मां दुर्गा सप्तसती का सामूहिक पाठ

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आज रविवार को सर्व जन सुखाय सर्व जन हिताय की कामना एवं सनातनी हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु शांभवी महामुद्रा के सहयोग एवं शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट की कथा वाचिका श्रीमती कनक लता कनक के द्वारा बी-56, सेक्टर – 56, नोएडा में मनोज गुप्ता एडवोकेट एवं श्रीमती पूनम गुप्ता एडवोकेट के द्वारा मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाया गया इस पाठ को करने की सही विधि क्या है और इसे किस प्रकार करने से इसका संपूर्ण लाभ प्राप्त होता है और परिवार में सुख शान्ति स्थापित होती है घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल कर सकारात्मक रूप प्रवेश करती है हमें कब कब यह पाठ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

उन्होंने ने जो बच्चे ऑनलाइन क्लास लेते हैं और जो बच्चे शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट में पढ़ते हैं उनको इसका सिलेबस भी बताया कार्यक्रम की शुरुआत मनोज गुप्ता एडवोकेट एवं श्रीमती पूनम गुप्ता एडवोकेट के विधिवत पूजन करवाकर की गई इस अवसर पर शांभवी महामुद्रा के संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, राज कुमार अग्रवाल, अरुण गोयल, बी पी सिंह, दिलीप वैश्य, एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, शौर्य दीक्षित, सुनील वर्मा,शिव कुमार वर्मा,अरविन्द कुमार राधव, अभिषेक गुप्ता, अनुराग गुप्ता,कनक लता पोरवाल, ज्योति पोरवाल, इंदू अग्रवाल, प्रभा गुप्ता, रेनू गुप्ता,वर्तिका सिंह, मोहिनी वर्मा, साक्षी गुप्ता,राज कुमारी राधव, मयंक पोरवाल, श्रीमती साधना पवार,मधु वैश्य,निशा पोरवाल, आशा गुप्ता, आकांक्षा राघव, शिवानी पोरवाल, कृतिका पाहुजा आदि बहुत सी माताओं, बहिनों भाइयों ने पाठ एवं आरती मैं शामिल हो कर माँ भगवती का आशीर्वाद लिया। पाठ के बाद समापन अवसर पर सुधीर पोरवाल ने आये हुए सभी लोगों का शाम्भवी परिवार की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया व सभी को धन्यवाद देते हुए सभी लोगों से प्रसाद ले कर जाने का आग्रह किया ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now