मनोज-अखिलेश के बीच होली पर नई जंग, गाने का दौर, वीडियो हो रहा वायरल

मनोज तिवारी के होली गाने जवाब अखिलेश यादव ने दिया इस अंदाज में (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


होली के त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया ‘रंग’ देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने मनोज तिवारी के हाल ही में जारी होली गाने के जवाब में एक नया गाना सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर तिवारी को निशाना बनाया है।

क्या है अखिलेश के गाने में?

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर 1 मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मनोज तिवारी जैसा दिखता एक शख्स (मुखौटा पहने हुए) घूमते हुए नजर आ रहा है। गाने के बोल काफी चुभते हैं और राजनीतिक संदेश देते हुए दिखते हैं। गाने के बोलों में गाया गया है-

  •  “बिन बैटरी के रिमोट हो गये, सीएम न बने डिमोट हो गये।
  • अच्छे थे पहले – अब खोट हो गये, सूखी नदिया की – बोट हो गये।
  • अब न गायक रहे, न नायक रहे, अब किसी काम के न लायक रहे।
  •  अब घर के रहे न, न रहे घाट के, लोग गुजर गये इन्हें पाट के…
  •  तत्काल के चक्कर में वेटिंग गई, पार्टी के अंदर भी रेटिंग गई।
  •  अब बनाके गाना, कमाए रहे खाना, सोच रहे ढूँढें अब नया ठिकाना…”

वीडियो के आखिर में सपा चीफ ने लिखा है- “पुराना हमजोली है, बुरा न मानो होली है!”

जंतर-मंतर पर टैक्सी ऑपरेटरों का ‘शक्ति प्रदर्शन’

क्या बोले अखिलेश यादव?

इस गाने को लेकर अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि होली का त्योहार सकारात्मक भाव से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारी हिंदू और सनातन परंपरा में भी कहा गया है- ‘बुरा न मानो, होली है।’ हमें अच्छा लगा कि उनके (मनोज तिवारी) भीतर कुछ समाजवादी रंग अभी बाकी हैं, इसलिए उन्होंने हमें भी अपने गाने में शामिल कर लिया।” उन्होंने आगे कहा, “अब शुरुआत हो चुकी है। आगे समाजवादियों के रंग और गाने भी सामने आएंगे, तो उस पर वे लोग बुरा न मानें।”

मनोज तिवारी ने दी क्या प्रतिक्रिया?

इस पूरे प्रकरण के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मामले को खेल भावना से लिया है। एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तिवारी ने कहा, “होली हंसी-मजाक और चुहल का त्योहार है। ‘बुरा न मानो, होली है’ सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि हमारी परंपरा की भावना है।” तिवारी ने कहा, “मैं खास तौर पर अखिलेश जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इसे खेल भावना से लिया और बहुत सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम भी होली के रंग में कुछ कहें तो बुरा मत मानिए। होली में कोई कुछ भी कह दे, हम बुरा नहीं मानते।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now