संध्या समय न्यूज
Delhi News : ईरान और मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध जैसी स्थिति के बीच फंसे हुए यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने मिडिल ईस्ट और भारत के बीच अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इससे उन भारतीय यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जो मध्य पूर्व में तनाव के कारण अपने घर वापस नहीं आ पा रहे थे।
किन शहरों के लिए मिलेगी उड़ानों की सुविधा?
इंडिगो एयरलाइंस ने मध्य पूर्व के कई प्रमुख शहरों से भारत के लिए फ्लाइट्स संचालित करने की पुष्टि की है। भारत में ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड (कालीकट) जैसे प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध होंगी। वहीं, मिडिल ईस्ट के तरफ से यूएई के दुबई और अबुधाबी, सऊदी अरब के जेदाह, रियाद, मदीना और ओमान के मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।
इंडिगो ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया है, “मध्यपूर्व और यूरोप के चुनिंदा रूट्स के लिए इंडिगो की उड़ानें संचालित होंगी। चूंकि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में स्थिति लगातार बदल रही है, हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र और यूरोप के चुनिंदा रूट्स पर अपने नेटवर्क को धीरे-धीरे फिर से शुरू करना है।”
यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज
फ्लाइट्स की लिस्ट और बुकिंग
एयरलाइन ने उड़ानों की एक विस्तृत लिस्ट भी जारी की है। इस सूची के अनुसार, 16 से 28 मार्च 2026 के बीच संचालित होने वाली उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। यात्री इन उड़ानों की बुकिंग करवा सकते हैं।
Update: IndiGo Flights to the Middle East and Select European Routes
As the situation across parts of the Middle East continues to evolve, IndiGo remains in close coordination with the relevant authorities to progressively rebuild its flight network across the region, along with… pic.twitter.com/ULundjdIT9
— IndiGo (@IndiGo6E) March 14, 2026
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने शेड्यूल के बारे में सतर्क रहें। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बदलती स्थिति के कारण उड़ान के शेड्यूल में कम समय के नोटिस पर बदलाव हो सकता है। इंडिगो ने अपने बयान में कहा, “जिन ग्राहकों के पास कन्फर्म PNR होगा और जिन्हें सहायता की आवश्यकता होगी, वे हमारे कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर +91 124 6173838 पर संपर्क कर सकते हैं। हम इस बदलती हुई स्थिति के दौरान अपने ग्राहकों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और समझ की भी सराहना की है।



















