UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला की निर्मला देवी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा दी है। यह वारदात महज एक लूट या आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित ‘कोल्ड ब्लडेड मर्डर’ था। पुलिस जांच में सामने आया सच ने सबको झकझोर कर रख दिया। अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए बहू ने अपने प्रेमी (किराएदार) के साथ मिलकर 72 घंटे पहले ही हत्या का ब्लू-प्रिंट तैयार कर लिया था।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मामला लखनऊ के निशातगंज इलाके की गली नंबर-3 का है। 21 मार्च को यहां 69 वर्षीया निर्मला देवी का शव उनके घर से बरामद हुआ था। घटना के शुरुआती चरण में पुलिस को लगा कि यह लूट का मामला है, क्योंकि शव से जेवर गायब थे। लेकिन पुलिस की पैनी नजर और डॉग स्क्वायड की सूंघने की शक्ति ने आरोपियों का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बहू रंजना और उसके प्रेमी राजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, जानिए क्या है सरकार का प्लान
3 महीने में बढ़ा प्यार, 3 दिन में बना मर्डर प्लान
बता दें कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजन शर्मा ने खुलासा किया कि वह करीब 3 साल पहले निर्मला देवी के घर किराएदार बनकर आया था। तीन-चार महीने के भीतर ही मकान मालिक की पत्नी रंजना और राजन के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस अवैध प्रेम प्रसंग की भनक जब पति त्रिदेश और सास निर्मला देवी को लगी, तो घर में कलेश शुरू हो गया।
बता दें कि मां निर्मला देवी अपने बेटे का पक्ष लेती थीं, जो पत्नी रंजना को खलने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि हत्या से ठीक 3 दिन पहले सास ने अपना खाना अलग बनाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान रंजना और राजन ने तय किया कि जब तक निर्मला जीवित हैं, वे चैन से नहीं रह पाएंगे और उन्होंने हत्या कर उसे लूट का रूप देने की साजिश रची ली।
ऐसे दिया मौत के घाट उतारा
बता दें कि पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को जब पति त्रिदेश बिजली विभाग की ड्यूटी पर थे और पोता काम से बाहर था, तब रंजना ने मौका देखकर प्रेमी राजन को बुलाया। दोनों ने मिलकर बुजुर्ग निर्मला देवी के हाथ-पैर बांध दिए और साड़ी से गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद साजिश के तहत रंजना ने सास के शरीर से सारे जेवर उतारकर छिपा दिए, ताकि पुलिस इसे लूट का मामला समझे।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
डॉग स्क्वायड ने किया खेल खत्म
बता दें कि कातिल बहू की शातिरता इसी से साफ होती है कि हत्या के समय दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच घर के CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे। जब पोता घर लौटा और दादी की लाश देखी, तब रंजना बाहर से अनजान बनकर प्रेमी के साथ घर पहुंची और रोने का नाटक करने लगी। लेकिन, पुलिस के स्निफर डॉग (Dog Squad) ने सारा खेल बिगाड़ दिया। डॉग सूंघते हुए सीधे भीड़ में खड़े प्रेमी राजन के पास जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने जब 4 बजे के बाद का सीसीटीवी फुटेज देखा, तो बहू और प्रेमी एक साथ घर से बाहर जाते दिखे। इससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया और दोनों आरोपी गिरफ्त में आ गए।
परिवार का हाल
मृतका निर्मला देवी के पति सचिवालय से रिटायर्ड थे, जिनकी 2 साल पहले मौत हो चुकी है। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। आरोपी बहू के तीन बच्चे अब अपने पिता के पास हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल साड़ी और छिपाए गए जेवर बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को 22 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




















