संध्या समय न्यूज संवाददाता
वॉर 2 का टीज़र जैसे ही रिलीज हुआ, इंटरनेट पर बवाल मच गया। जहां एक ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने दमदार एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत रहे थे, वहीं कियारा आडवाणी की एक झलक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। कियारा ने टीज़र में नियॉन लाइम ग्रीन बिकिनी में पूल के किनारे वॉक करते हुए सबका ध्यान खींचा। उनका यह बोल्ड और ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया।
‘वॉर 2’ के लिए अनाइता को मिला था सिर्फ एक ब्रीफ—‘हॉट’
अनाइता श्रॉफ अदजानिया के मुताबिक, ‘वॉर 2’ में कियारा को स्टाइल करना उनके लिए भी एक खास अनुभव था। उन्होंने बताया कि यह पहली बार था जब उन्होंने कियारा आडवाणी को किसी फिल्म के लिए स्टाइल किया।
उनके अनुसार, उन्हें जो ब्रीफ दिया गया था, वह बेहद सीधा था—‘हॉट’। हालांकि, वह चाहती थीं कि कियारा का लुक सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं, बल्कि बेहद नेचुरल और रिलैक्स्ड भी नजर आए।
स्टाइलिस्ट ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी फिल्मों में स्विमसूट स्टाइल किए हैं, लेकिन इस बार उनका उद्देश्य ऐसा लुक तैयार करना था, जो किसी समुद्र तट पर कॉन्फिडेंट होकर घूमती लड़की जैसा लगे।
कियारा से कहा- ‘अपने में रहो, किसी और के लिए नहीं’
अनाइता के मुताबिक, शूटिंग के दौरान भी वह कियारा से यही कहती रहीं कि उन्हें किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने अंदाज में सहज रहना था। यही वजह है कि स्क्रीन पर कियारा का लुक इतना नेचुरल नजर आया। अनाइता का मानना है कि कियारा इस लुक को सिर्फ निभा नहीं रही थीं, बल्कि उसमें पूरी तरह सहज थीं।
क्यों चुना गया नियॉन लाइम ग्रीन कलर?
कियारा आडवाणी के ‘वॉर 2’ बिकिनी लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज इसका अनोखा रंग है। अनाइता ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा शेड चुना जो न पूरी तरह हरा है और न ही पीला। यह नियॉन लाइम ग्रीन शेड पहली नजर में ही ध्यान खींचता है और कियारा के ग्लैमरस लुक को एक अलग पहचान देता है।
बिकिनी में पहली बार इस्तेमाल हुए चार्म्स
इस बिकिनी के डिजाइन को सिंपल रखते हुए उसमें एक खास ट्विस्ट जोड़ा गया। अनाइता के मुताबिक, बिकिनी के सेंटर में चार्म्स लगाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल उन्होंने पहली बार किया।
यह डिटेल लुक में मिस्ट्री और मस्ती का एक दिलचस्प बैलेंस बनाती है। सिंपल कट और इस छोटे लेकिन अलग प्रयोग ने पूरे लुक को और ज्यादा आकर्षक बना दिया।
70s ग्लैमर और Gen Z स्टाइल का कॉम्बिनेशन
कियारा के इस लुक में मेटालिक शीन भी खास आकर्षण का केंद्र है। अनाइता के मुताबिक, यह चमकदार टच 70 के दशक के ग्लैमर की याद दिलाता है, लेकिन साथ ही इसमें आज की Gen Z के बोल्ड और फंकी फैशन की झलक भी दिखाई देती है।
यही कॉम्बिनेशन कियारा के ‘वॉर 2’ लुक को रेट्रो और मॉडर्न दोनों बनाता है।
कियारा ने लुक के लिए की थी कड़ी मेहनत
अनाइता ने कियारा की फिटनेस और उनके आत्मविश्वास की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि कियारा ने इस लुक के लिए काफी मेहनत की थी।
शूट के दौरान वह इतनी सहज थीं कि उन्हें यह सोचने की जरूरत नहीं थी कि कैसे चलना है या किस तरह पोज देना है। वह अपने शरीर के साथ पूरी तरह सहज और आजाद नजर आईं।
अनाइता के मुताबिक, स्क्रीन पर नजर आ रही कियारा की शानदार फिटनेस उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
‘वॉर 2’ में दिखेगा बड़ा एक्शन और ग्लैमर
‘वॉर 2’ वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आईं।
फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया था और कियारा का ग्लैमरस अवतार फिल्म के सबसे चर्चित पहलुओं में से एक बना।



























