पीएम मोदी पर केजरीवाल का सीधा हमला

आप पार्टी अरविंद केजरीवाल

ऋषी तिवारी


Aap Party : आप पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में आरोप मुक्त होने के बाद गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। पणजी में आयोजित बधाई समारोह को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते चलकर उनकी पार्टी ने सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा पार कर ली है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब वे नहीं झुकेंगे और नहीं रुकेंगे।

पीएम मोदी को दी चुनौती

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को सीधा चैलेंज देते हुए कहा कि आपने मुझे निपटाने के लिए सब कुछ कर लिया, लेकिन आज भी केजरीवाल दहाड़ रहा है। अगर आपको मुझे निपटाना है तो मुझसे ज्यादा काम करके एक लंबी लकीर खींचो या फिर आपको मेरी हत्या करानी पड़ेगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह को सत्ता की हवस है, जिसके चलते उन्होंने दिल्ली का काम ठप करवाया और चुनाव चोरी किया।

‘हमने अग्नि परीक्षा पास किया’

केजरीवाल ने रामायण का हवाला देते हुए कहा कि जैसे सीता माता को अपनी पवित्रता साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी, वैसे ही ईमानदारी के रास्ते पर चल रही आम आदमी पार्टी को भी पिछले 4-5 सालों से बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें भ्रष्ट साबित करने के लिए पुलिस, ईडी और सीबीआई की रेड कराई, लेकिन 100 करोड़ रुपए के घोटाले का एक भी सबूत नहीं मिला।

कोर्ट ने दी साफ़ सफाई

आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 600 पेज के कोर्ट के आदेश ने सब कुछ साफ कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट लिखा है कि एजेंसियों के पास रत्ती भर सबूत नहीं है और केजरीवाल ‘कट्टर ईमानदार’ हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमने कुछ गलत किया होता, तो हम भाजपा में शामिल हो गए होते, लेकिन हमने झूठे केस में जेल काटी और सच्चाई के साथ खड़े रहे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने लिया यू-टर्न, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

दिल्ली के चुनाव का दिया हवाला

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली में लगातार हार से बौखला गई। 2020 के चुनावों में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति काम नहीं करने पर उन्होंने झूठे केस रचकर उन्हें जेल में डालने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि जेल में डालने से दिल्ली या गोवा की समस्याएं हल नहीं होंगी।

पीएम से मांगें ये काम

केजरीवाल ने पंजाब के मॉडल का हवाला देते हुए पीएम मोदी से पूरे देश और गोवा के लोगों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं को 1000 रुपए मासिक भत्ता देने की मांग की। उन्होंने कहा, “गोवा में कूड़ा साफ करने के बजाय केजरीवाल को जेल में डालने से समस्याएं नहीं हल होंगी। भाजपा को जनता के लिए काम करना चाहिए।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now