होली के शुभ अवसर पर केजरीवाल ने मनाया त्योहार, भाजपा पर कसा तंज

सिसोदिया के घर खेली होली (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


Arvind Kejriwal Holi Celebration : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होली के पावन अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार मनाया। इस दौरान केजरीवाल ने त्योहार की शुभकामनाएं तो दीं ही, साथ ही दिल्ली में शराब की दुकानों के खुले रहने को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला भी बोला।

‘कट्टर ईमानदार’ पार्टी होने का दावा

मनीष सिसोदिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई बड़े नेताओं जैसे आतिशी, संजय सिंह समेत ढेरों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रंग-गुलाल के बीच एकजुटता का संदेश देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अदालत के फैसलों ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी एक ‘कट्टर ईमानदार’ पार्टी है। उन्होंने कहा, “पार्टी और उसके नेतृत्व के साथ जो बड़ा अन्याय और षड्यंत्र रचा गया था, वह कोर्ट में साफ हो चुका है। सभी नेता कट्टर ईमानदार हैं और अब सच्चाई सामने आ चुकी है।”

शराब की दुकानों पर भड़के केजरीवाल

त्योहार के माहौल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शराब नीति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने होली के दिन शराब की दुकानों के खुले रहने पर गहरा दुख जताया और कहा कि इससे हुड़दंग की संभावना बढ़ती है। केजरीवाल ने कहा, “बहुत दुख की बात है कि होली के मौके पर भी शराब की दुकानें खुली हुई हैं। सालों से त्योहारों पर ये दुकानें बंद रहती थीं ताकि लोग शराब पीकर कोई हुड़दंग न करें। लेकिन आज जब कई सालों से दुकानें बंद होती थीं, तो बीजेपी ने शराब की दुकानें खोलकर बहुत गलत किया है।”

Bollywood Holi Celebration: होली पर बॉलीवुड के सितारों की खास अंदाज में मनाई गई त्योहार की खुशियां

उत्सव का माहौल

मनीष सिसोदिया के घर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरी तरह उत्सव का माहौल रहा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर त्योहार का आनंद लिया। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now