Bollywood Holi Celebration: होली पर बॉलीवुड के सितारों की खास अंदाज में मनाई गई त्योहार की खुशियां

बॉलीवुड सितारों ने भी मनाई रंगीन जश्न (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड के सितारों ने भी त्योहार की रंगत में खुद को रंगा है। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रिटीज ने होली के जश्न को और खास बनाया। कहीं गुझियों की महक तो कहीं रंगों की बरसात देखने को मिली। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के किस सितारे ने होली का त्योहार कैसे मनाया।

धनश्री वर्मा और नेहा कक्कड़ का ‘फूलों वाला’ जश्न

युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और चर्चित कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने इस बार होली का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने रंगों के बजाय फूलों से होली खेलकर अपनी अलग ही पहचान बनाई। धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी होली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर वह बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ भी नजर आईं। दोनों ने साथ मिलकर गाने गाए और धमाकेदार डांस किया। प्रिंटेड सूट में धनश्री और ब्लू सूट में नेहा कक्कड़ बेहद स्टनिंग लग रही थीं। दोनों की चहक देखते ही बनती थी।

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की पहली होली

एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने शादी के बाद अपनी पहली होली बेहद धांसू अंदाज में मनाई। न्यूली मैरिड कपल नूपुर और उनके पति स्टेबिन बेन फुल स्वैग में मस्ती करते दिखे। कृति सेनन ने भी अपनी बहन, जीजा और पेरेंट्स के साथ मिलकर रंग खेले। सेनन परिवार के लिए इस साल की होली काफी स्पेशल रही, जहां पूरा परिवार खुशियों से डूबा हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सोहा-कुणाल और नेहा-अंगद की दोस्ती का जलवा

सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू ने होली को रोमांटिक अंदाज में मनाया। सोहा कुणाल की बाहों में नजर आईं, जबकि दोनों ने एक-दूसरे पर लाड-प्यार से रंग लगाए। वहीं, बेस्ट फ्रेंड्स सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने भी साथ में त्योहार मनाया। नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी की होली पार्टी में दोनों फ्रेंड्स एक-दूसरे पर रंग बरसाते नजर आईं। इस दौरान उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

तनाव के बीच हिट वेब सीरीज, 284 मिलियन व्यूअरशिप के साथ बनी टॉप ट्रेंड

कटरीना कैफ ने मां बनने के बाद मनाई पहली होली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मां बनने के बाद अपनी पहली होली पति विक्की कौशल के साथ सेलिब्रेट की। उन्होंने अपने ससुरालवालों, देवर सनी कौशल और परिवार के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया। तस्वीरों में कटरीना रंगों में रंगी हुई चहकती हुई नजर आ रही थीं। सितारों के इन त्योहारी अवतारों ने फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now