ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाली हॉलीवुड और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नीतु चंद्रा की अगली भोजपुरी फिल्म “छठ” में दर्शक एक खास तोहफ़ा पाने वाले हैं। इस फिल्म में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी आवाज़ देंगे।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन चंद्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ होने जा रही है। खास बात यह है कि पूरी फिल्म की शूटिंग बिहार में ही की गई है। नीतू चंद्रा पिछले 15 वर्षों से लगातार बिहार की ज़मीन पर ही फिल्में बनाती आ रही हैं और भोजपुरी, मैथिली सहित बिहार की अन्य भाषाओं में वर्ल्ड क्लास सिनेमा का निर्माण कर लोगों को रोज़गार भी उपलब्ध करा रही हैं।
यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ
भोजपुरी सिनेमा को मिल रहा है नया आयाम
नीतू चंद्रा और नितिन चंद्रा लंबे समय से क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ‘छठ’ भी इसी प्रयास की अगली कड़ी है।
फिल्म की शूटिंग पूरी तरह बिहार में होने और इसमें कैलाश खेर जैसे चर्चित गायक की आवाज शामिल होने से भोजपुरी फिल्म ‘छठ’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। अब दर्शकों को अक्टूबर में फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार है।


























