जेलर 2: विद्या बालन का धांसू लुक हुआ रिलीज

जेलर 2 में विद्या बालन का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज। सिगरेट लेकर आईं 'कांथा' का धांसू अंदाज वायरल। जानें स्टार कास्ट, कहानी और रिलीज डेट की पूरी डिटेल।

जेलर 2 का बड़ा सरप्राइज, विद्या बालन बनीं खतरनाक 'कांथा'!

HIGHLIGHTS

  • जेलर 2 का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल!
  • साउथ की इस मेगाफिल्म में विद्या बालन का धमाकेदार रोल!
  • जेलर 2 में विलेन को टक्कर देंगी विद्या बालन!
  • आ गया जेलर 2 से विद्या बालन का खौफनाक अंदाज!

जेलर 2 विद्या बालन फर्स्ट लुक रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज पेश किया है। बॉलीवुड क्वीन विद्या बालन का फर्स्ट लुक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यह क्लिप मिनटों में ट्रेंड करने लगी है।

विद्या बालन का जबरदस्त एंट्री वीडियो वायरल

साउथ और बॉलीवुड सिनेमा का संगम हमेशा से दर्शकों को बेहद पसंद आया है। ‘जेलर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बन रही ‘जेलर 2’ की चर्चा हर तरफ छाई हुई है। इस बीच मेकर्स ने करैक्टर रिवील का सिलसिला शुरू कर दिया है और सबसे पहले बड़ा खुलासा विद्या बालन के किरदार ‘कांथा’ का किया गया है।

रिलीज हुए वीडियो में विद्या बालन नीली साड़ी और काले ब्लाउज में पूरे स्वैग के साथ नजर आ रही हैं। हाथ में सिगरेट थामे, सीढ़ियों से उतरते हुए कमरे में दाखिल होने का उनका स्टाइल देखते ही बनता है।

उनकी आंखों में चमक और चेहरे के तेवर साफ बता रहे हैं कि ‘कांथा’ कोई खुशनुमा या साधारण किरदार नहीं होने वाला। कुछ ही घंटों में यह क्लिप लाखों व्यूज पार कर चुकी है और फैंस कमेंट सेक्शन में खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

विद्या बालन का किरदार ‘कांथा’?

‘जेलर 2’ के मेकर्स ने अभी तक कांथा के रोल की असलियत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों की मानें तो विद्या बालन इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

चर्चा है कि मिथुन दा ‘जेलर 2’ में फर्स्ट पार्ट के विलेन वर्मा से कहीं ज्यादा खतरनाक एंटी हीरो बनकर आएंगे, जो स्क्रीन पर रजनीकांत के सामने टक्कर देंगे। अगर यह बात सही सामने आती है, तो कांथा का किरदार कहानी के सबसे बड़े ट्विस्ट का हिस्सा बन सकता है। विद्या बालन के अब तक के स्ट्रॉन्ग रोल्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही धमाल मचाने वाली हैं।

‘जेलर’ ने कमाए थे खोखर करोड़

गौर करने वाली बात यह है कि 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कलेक्शन किया था। रजनीकांत और नेल्सन की यह जोड़ी दुनियाभर में करीब 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी।

फिल्म में मोहनलाल और शिवा राजकुमार के कैमियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में सीक्वल से उम्मीदें पहले से कई गुना ज्यादा हैं और विद्या बालन की एंट्री ने इन उम्मीदों पर चार चांद लगा दिए हैं।

जेलर 2 का स्टार कास्ट कितना दमदार?

‘जेलर 2’ में पहली फिल्म के फेवरेट कलाकार अपने अपने रोल में वापसी करेंगे। इसमें राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक के नाम सबसे आगे हैं। साथ ही नए चेहरों की लिस्ट भी काफी इंप्रेसिव है, जिसमें एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और जतिन सरना शामिल हैं।

सबसे बड़ी बात यह कि मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति जैसे बड़े सितारों के कैमियो अपीयरेंस की खबर भी बाजार गर्म किए हुए है। अगर यह खबरें सच साबित होती हैं, तो ‘जेलर 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक बन सकती है।

अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक और सन पिक्चर्स का दम

फिल्म का म्यूजिक सुपरस्टार अनिरुद्ध रविचंदर संभाल रहे हैं, जिन्होंने ‘जेलर’ के सॉन्ग्स ‘कावाला’ और ‘हुकूम’ से देशभर में धूम मचा दी थी। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स का नाम खुद ही बड़ी गारंटी है और उनके बैनर तले बन रही हर फिल्म को ग्रैंड स्केल मिलता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूमधाम से रिलीज होने के लिए तैयार है। सुहासिनी मनिरत्नम और अन्य कलाकारों की भूमिकाओं की जानकारी भी धीरे-धीरे सामने आ रही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now