टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने के विवाद पर ईशान किशन ने तोड़ा चुप्पी

कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के ईशान किशन (फाइल फोटो)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद देश में खुशी का माहौल है, लेकिन इस बीच ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम करने के तुरंत बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अहमदाबाद स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में ट्रॉफी ले जाकर आशीर्वाद लिया। इस कदम पर 1983 वर्ल्ड कप विजेता कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए, जिसकी अब टीम के स्टार विकेटकीपर ईशान किशन ने सशक्त प्रतिक्रिया दी है।

जाने क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कीर्ति आजाद ने ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि खेल और ट्रॉफी किसी एक धर्म या समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे देश की होती है। कीर्ति आजाद ने सवाल पूछा कि जब टीम में हर धर्म के खिलाड़ी शामिल हैं, तो ट्रॉफी को केवल मंदिर ही क्यों ले जाया गया? उन्होंने पूछा, “क्यों इसे मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारे में नहीं ले जाया गया?” उन्होंने कहा कि टीम इंडिया किसी एक परिवार या व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे भारत की प्रतिनिधि है।

‘धुरंधर 2’ से पहले करेंगे अक्षय कुमार धमाकेदार एंट्री!

‘अच्छा वर्ल्ड कप जीता है, अच्छे सवाल पूछिए’

इस विवाद पर वर्ल्ड कप जीत के बाद अपने गृहनगर पटना लौटे ईशान किशन से मीडिया ने सवाल पूछे। कीर्ति आजाद की टिप्पणी पर ईशान काफी नाराज नजर आए। उन्होंने मुद्दे को लंबा नहीं करते हुए एक सीधा और करारा जवाब दिया। ईशान ने कहा कि हमने कितना अच्छा वर्ल्ड कप जीता है, आप भी कुछ अच्छे सवाल पूछिए। कीर्ति आजाद ने क्या कहा है, अब इसमें मैं क्या बोलूं?” उनकी इस प्रतिक्रिया से साफ जाहिर होता है कि वे जीत की खुशी के बीच किसी भी तरह के विवाद में फंसना या टीम की मेहनत पर बनने वाले सवालों का जवाब देना उचित नहीं समझते हैं।

ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ईशान किशन के लिए काफी शानदार रहा। वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों में 35.22 की औसत से 317 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल थे। ईशान ने फाइनल मैच में भी अहम भूमिका निभाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 193.29 रहा, जो टीम के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now