बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के फैंस इन दिनों उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस साल अक्षय की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से सबसे चर्चित ‘भूत बंगला’ है। अब इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिससे दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है।
कब और कैसे होगा टीजर का लॉन्च?
फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशनल कैंपेन को लेकर मेकर्स ने एक ग्रैंड प्लान बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म का टीजर 12 मार्च, 2026 को रिलीज होगा। यह टीजर सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ के साथ अटैच किया जाएगा। इसका मतलब है कि ‘धुरंधर 2’ के साथ दर्शकों को अक्षय कुमार की इस फिल्म का पहला झलक मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीजर का कट पहले ही लॉक हो चुका है और टीम इस पर पूरा भरोसा जता रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का डिजिटल रिलीज भी मार्च के दूसरे सप्ताह में हो सकता है।
अभिनेता दर्शील सफारी का शानदार अंतरराष्ट्रीय कमबैक!
प्रियदर्शन के साथ लंबे अरसे बाद जुड़े अक्षय
अक्षय कुमार लंबे वक्त बाद हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया, जिसे दर्शकों ने ‘भूल भुलैया’ जैसी वाइब्स का होना बताया। यह फिल्म एकता कपूर की बालाजी फिल्म्स के बैनर तहत बनी है, जबकि निर्देशन की बागडोर प्रियदर्शन के हाथों में है। इसके अलावा, इस साल अक्षय की ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में भी आने वाली हैं।
शानदार स्टार कास्ट और म्यूजिक
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एक शानदार स्टार कास्ट है। परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तबू, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। बता दें कि ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी।























