संध्या समय न्यूज
पूरा देश होली के रंगों में सराबोर है, लेकिन शेयर बाजार में निवेशकों के चेहरे मंदी के कारण उतरे हुए हैं। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बढ़ते तनाव ने बाजार का माहौल खराब कर दिया है। ईरान-इजरायल संघर्ष के डर से वैश्विक बाजारों में जो हलचल मची है, उसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी गहरा पड़ा है। त्योहार के माहौल में बाजार में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे सेंसेक्स 1700 अंक से अधिक गिर गया।
बाजार में भारी गिरावट
कारोबार के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1700 अंक की विराट गिरावट के साथ 78,600 के स्तर के नीचे पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 500 अंक टूटकर 24,350 के करीब पहुंच गया। बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों ने भी निवेशकों को निराश किया, जहां बैंक निफ्टी 1000 अंक से अधिक गिरकर कारोबार कर रहा है।
बीएसई टॉप-30 में हाहाकार
बीएसई के शीर्ष 30 शेयरों (बीएसई सेंसेक्स) के प्रदर्शन की बात करें तो, आईटी (IT) क्षेत्र के शेयरों को छोड़कर बाकी 25 शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुओं (Capital Goods) के क्षेत्र की बड़ी कंपनी एल एंड टी (L&T) के शेयर में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। धातु क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील 5 फीसदी और अडानी पोर्ट्स 4 फीसदी नीचे बंद हुआ। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो जैसे प्रमुख शेयरों में भी 4 फीसदी तक की मंदी देखी गई।
तनाव के बीच हिट वेब सीरीज, 284 मिलियन व्यूअरशिप के साथ बनी टॉप ट्रेंड
निवेशकों को तगड़ा झटका
बाजार में आई इस तेज गिरावट ने निवेशकों की जेब खाली कर दी है। एक दिन की कारोबारी गिरावट में निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 456.9 लाख करोड़ रुपये था, जो बुधवार को घटकर 447.9 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तरह, एक ही कारोबारी सत्र में निवेशकों की कुल संपत्ति में 9 लाख करोड़ रुपये की कटौती हो गई।
























