RR beat CSK, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल 2026 का शुभारंभ ऐसे धमाकेदार अंदाज में किया है, जिसने टूर्नामेंट की बाकी टीमों को एक संदेश दे दिया है। अपने पहले मैच में ही नए कप्तान रियान पराग की अगुवाई में RR ने महज 12.1 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से धो दिया। इस जीत ने साबित कर दिया कि इस सीजन में गुवाहाटी का मैदान विरोधी टीमों के लिए किसी सपने से कम नहीं होने वाला।
यहां हैं इस एकतरफा मुकाबले की पांच बड़ी बातें:
1. बर्गर-आर्चर के कहर से बेबस दिखी CSK
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला रियान पराग के लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ। नांद्रे बर्गर (2/26) और जोफ्रा आर्चर (2/19) ने गेंद से आग उगली। दोनों तेज गेंदबाजों ने मिलकर CSK के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। 51 रन पर ही चेन्नई ने अपने 5 विकेट गंवा दिए और एक समय टीम 100 रन के आंकड़े को पार करने के लिए जूझती हुई नजर आ रही थी।
2. संजू सैमसन के चेन्नई डेब्यू पर लगा ग्रहण
टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए हिट रहे संजू सैमसन इस सीजन में CSK की जर्सी में उतरे थे। हालांकि, अपनी पुरानी टीम RR के खिलाफ उनका डेब्यू कुछ खास नहीं रहा और वह महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
3. जेमी ओवर्टन ने बचाई CSK की ‘लज्जा’
94 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे और टीम सिर्फ 127 रन तक ही पहुंच पाई। इस शर्मनाक स्कोर से टीम को बचाने का काम पिछले सीजन तक RR के ही खिलाफ खेलने वाले जेमी ओवर्टन ने किया। उन्होंने 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दिलचस्प बात यह रही कि ओवर्टन ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लेकर अपनी पुरानी टीम को करारी शिकस्त देने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : धुरंधर 2 की ऐसे ही सफलता से रणवीर सिंह बन सकते है नंबर वन हीरो
4. वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाई धज्जियां
128 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी RR को पहले ही ओवर में झटका लग सकता था। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर ही एयरलिफ्ट शॉट खेला, लेकिन कार्तिक शर्मा ने आसान सा कैच छोड़ दिया। इस जीवनदान ने CSK को भारी भरकम लगा दिया। वैभव ने इसके बाद कोई मौका नहीं गवाया और महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 17 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन जड़ दिए।
5. यशस्वी ने दिखाई संयम की बारात
जहां एक छोर पर वैभव आसमान छू रहे थे, वहीं दूसरे छोर पर स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एकदम संयमित अंदाज में बैटिंग की। यशस्वी ने 38 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को बिना किसी और नुकसान के 12.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।





















