IPL 2026 का पहला बड़ा विवाद: RCB vs SRH मैच में थर्ड अंपायर के फैसले पर जमकर बवाल

क्लासन के आउट होने का तरीका देख उड़े होश!

IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज धमाकेदार रहा, लेकिन शुरुआती मैच में ही एक ऐसा विवाद सामने आ गया है जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए ओपनिंग मैच में जमकर रन बरसे, लेकिन एक खराब अंपायरिंग फैसले ने मैच के रोमांच को फीका कर दिया।

मैच में आखिर हुआ क्या था?

पूरा विवाद SRH की पारी के 14वें ओवर के दौरान शुरू हुआ। RCB की ओर से रोमारियो शेफर्ड ओवर डालने आए। उनकी पहली ही गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद SRH के इनफॉर्म और खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासन (Heinrich Klaasen) ने बाउंड्री की तरफ एक तूफानी शॉट खेला।

यह भी पढ़ें :पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम तेज, गिरिराज सिंह ने टीएमसी सरकार को घेरा

RCB के तेज-तर्रार फील्डर फिल सॉल्ट (Phil Salt) तेजी से दौड़कर गए और हवा में उड़ती हुई गेंद को बाउंड्री लाइन के बिल्कुल किनारे लपक लिया। लेकिन, तब तक क्या हो चुका था? रिप्ले में साफ दिख रहा था कि कैच लेते वक्त सॉल्ट का पैर बाउंड्री रopes को टच कर चुका था। क्रिकेट के नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में गेंद छह रन की मानी जाती है और बल्लेबाज आउट नहीं होता।

थर्ड अंपायर ने दिया अजीब फैसला

मैदान पर मौजूद अंपायर ने इसे स्पष्ट नहीं मानते हुए मामले को थर्ड अंपायर के पास भेज दिया। यहाँ से सबसे बड़ा उलटफेर आया। कई रिप्ले और जूम इन होने के बावजूद थर्ड अंपायर ने फिल सॉल्ट के पैर की बाउंड्री टच को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और हेनरिक क्लासन को आउट (Out) करार दे दिया।

क्लासन का गुस्सा और सोशल मीडिया पर आग

थर्ड अंपायर के इस फैसले से हेनरिक क्लासन का खून खौल उठा। वह शांति से मैदान से बाहर जाने के बजाय ऑन-फील्ड अंपायर से जमकर बहस करते दिखे। उनका गुस्सा इसलिए भी हकीकत में बदला क्योंकि वह बेहद अच्छी फॉर्म में थे। आउट होने से पहले क्लासन 31 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर SRH की पारी को संभालते हुए 97 रनों की तेजतर्रार पार्टनरशिप कर ली थी। उनके इस तरह से आउट होने से न केवल SRH की पारी की रफ्तार धीमी पड़ गई, बल्कि मैच का पूरा गेम बदल गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fariz Mohamed (@fariz_mohdd)

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले ही मैच में अंपायरिंग पर उठे इन सवालों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फैंस लगातार थर्ड अंपायर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर बाउंड्री टच नजर नहीं आ रहा, तो थर्ड अंपायर का क्या काम है? वहीं दूसरे ने कहा कि IPL को तकनीक के साथ-साथ अंपायरों की नजर भी अपडेट करनी चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या BCCI इस खराब फैसले पर कोई संज्ञान लेती है या यह विवाद आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए एक बुरी शुरुआत बनकर रह जाएगा।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now