IPL 2026: BCCI ने लगा दी सख्ती, परिवारों के लिए ड्रेसिंग रूम बंद, जानें सभी नए नियम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए अनुशासन और पेशेवरगीरी को लेकर तलवार निकाल ली है। बोर्ड ने टूर्नामेंट की गुणवत्ता और ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने के लिए कई सख्त नियम जारी किए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों या फ्रेंचाइजी पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

मैच डे पर प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध

BCCI का सबसे बड़ा और अहम फैसला मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक लगाना है। अब टीमों को मैच के दिन न तो नेट्स में अभ्यास करने की अनुमति होगी और न ही मेन स्क्वॉयर पर किसी तरह की फिटनेस ड्रिल की। यह फैसला पिच की गुणवत्ता बनाए रखने और व्यस्त शेड्यूल को मैनेज करने के उद्देश्य से लिया गया है।
नियमों के मुताबिक, अब टीमों को मैच से पहले तय की गई ट्रेनिंग विंडो का ही इस्तेमाल करना होगा। खासतौर पर बड़े वेन्यू जैसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हर टीम को 2 नेट्स और मेन स्क्वॉयर का एक साइड विकेट रेंज हिटिंग के लिए मिलेगा। अगर दोनों टीमें एक साथ अभ्यास करती हैं, तो उन्हें 2-2 विकेट दिए जाएंगे। वहीं, ओपन नेट्स की अनुमति नहीं होगी और न ही कोई टीम दूसरी टीम के खाली विकेट या पिच का इस्तेमाल कर सकेगी।

ड्रेसिंग रूम में परिवार और दोस्तों की एंट्री बंद

खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों के आने-जाने पर भी बोर्ड ने कड़े अंकुश लगाए हैं। नए नियम के तहत, ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले पर केवल अधिकृत स्टाफ का प्रवेश होगा। परिवार और दोस्त अब हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस या मैच देख पाएंगे। साथ ही, प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार के सदस्यों का ट्रैवल भी प्रतिबंधित होगा। BCCI का कहना है कि यह कदम टीम के माहौल को प्रोफेशनल बनाए रखने और ध्यान भटकने से रोकने के लिए उठाया गया है।

निजी वाहन नहीं, टीम बस से सफर अनिवार्य

लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BCCI ने यह भी नियम बनाया है कि IPL 2026 में खिलाड़ियों को स्टेडियम आने-जाने के लिए टीम बस का ही इस्तेमाल करना होगा। निजी गाड़ियों की अनुमति खत्म कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर टीमें दो बैच में सफर कर सकती हैं, लेकिन परिवार के सदस्यों को अलग वाहन का इस्तेमाल करना होगा।

ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन पर भी सख्ती

बोर्ड ने ब्रॉडकास्ट विजिबिलिटी को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। खिलाड़ियों को LED बोर्ड पर सीधे गेंद मारने या उसके सामने बैठने पर रोक लगा दी गई है। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के लिए बैठने की तय जगह होगी।

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर-2’ के तूफान के बीच अक्षय कुमार का बड़ा बयान

नए नियमों के मुख्य बिंदु:

  • कैप पहनना जरूरी: ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं के लिए कम से कम शुरुआती ओवरों तक कैप पहनना अनिवार्य होगा।
  • ड्रेस कोड: पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी हैट और स्लीवलेस जर्सी पहनने पर रोक।
  • जर्सी नंबर: अगर कोई खिलाड़ी अपनी जर्सी का नंबर बदलता है, तो उसे 24 घंटे पहले BCCI को सूचना देनी होगी।
  • स्टाफ लिमिट: मैच डे पर केवल 12 सपोर्ट स्टाफ (डॉक्टर सहित) को ही अनुमति मिलेगी। सभी को एक्रेडिटेशन कार्ड लाना जरूरी है।

जुर्माने का प्रावधान

BCCI ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार चेतावनी दी जाएगी, जबकि दोबारा गलती होने पर फाइन (जुर्माना) लगाया जाएगा। यह कदम आईपीएल को और अधिक व्यवस्थित और अनुशासित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now