Film Indians: देशभक्ति से भरपूर “भारतीयन्स” है आंख खोलने वाला सिनेमा

film indians

संध्या समय न्यूज संवाददाता


फ़िल्म समीक्षा  :  भारतीयंस
निर्माता            :  शंकर नायडू
निर्देशक          :  दीना राज
कलाकार        :  निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस
रेटिंग             :   4 स्टार्स

आज रिलीज़ हुई निर्माता शंकर नायडू की फिल्म “भारतीयन्स” देशभक्ति की भावनाओ से भरी एक बेहतरीन फ़िल्म है। गलवान घाटी में हुए हमले पर आधारित इस फ़िल्म को हालांकि सेंसर बोर्ड द्वारा काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने इस फ़िल्म को 70 कट्स लगाए, शिव तांडव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को भी हटा दिया। मगर फिर भी फ़िल्म में काफी रौंगटे खड़े कर देने वाले सीन और डायलॉग हैं।

अमेरिका के विख्यात कैंसर सर्जन डॉ शंकर नायडू इस पैन इंडिया फ़िल्म के निर्माता हैं। उन्होंने बड़ी शिद्दत से देश प्रेम के विषय पर यह सिनेमा बनाया है। इसका कॉन्सेप्ट और कहानी काफी अलग है। भारतीयन्स दरअसल देश के तमाम वासियों के जज़्बात को उकेरती है। फ़िल्म में किरदारों के नाम भी उनके क्षेत्र के नाम पर रखे गए हैं जैसे बंगाली, भोजपुरी, त्रिपुरा, तेलगु, पंजाबी, मराठी इत्यादि, देखा जाए तो सभी भारतीयन्स हैं।  निर्माता डॉ. शंकर नायडू अदुसुमिल्ली, लेखक व निर्देशक दीना राज ने बिना कोई समझौता किए एक प्रभावी और सशक्त सिनेमा बनाया है। फ़िल्म का निर्देशन कमाल का है और कलाकारो ने अच्छा अभिनय किया है।

यह फिल्म चीन की नापाक रणनीति को असरदार रूप से दर्शाती है। फ़िल्म की कहानी 3 लड़के 3 लड़कियों के इर्दगिर्द घूमती है, जो कहीं न कहीं मजबूरी में मर्डर किये हुए हैं, उनको ट्रेनिंग के लिए सेलेक्ट किया जाता है और सरहद पर भेजा जाता है। उधर 2 भारतीय लड़कियों को टॉप सीक्रेट एजेंट्स के रूप में भेजा जाता है और उन 2 लड़कियों को चीन के लोग पकड़ लेते हैं। उसके बाद दृश्य बड़े रोमांचक हैं। फ़िल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को हिला कर रख देगा।

पंजाब की रहने वाली अभिनेत्री समायरा संधू ने इस फिल्म में भी एक पंजाबी लडक़ी का किरदार निभाया है।निरोज़ पूचा ने तेलुगु का किरदार बखूभी निभाया है वहीँ सुभारंजन मुख़र्जी ने भोजपुरी का किरदार भी जानदार परफॉर्म किया है। फ़िल्म में सभी कलाकारों ने कमाल एक्टिंग की है।

फ़िल्म की कहानी और इसका प्रस्तुतिकरण बड़ा प्रभावी है। फ़िल्म पास्ट और प्रेजेंट में चलती रहती है। भारत अमेरिकन क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित ‘भारतीयंस’ दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म आज 14 जुलाई, 2023 से सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज हो रही है। यूएफओ मूवीज़ द्वारा फिल्म वितरित की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now