भारतीय महिला मुक्केबाजों ने एशिया में लगाई मेडलों की हैट्रिक

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने पक्के किए 3 मेडल

Asian Boxing Championship 2026: एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला मुक्केबाजों का जलवा जारी है। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में तीनों भारतीय मुक्केबाजों—निखत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल तक पहुंचने का मतलब है कि भारत ने इस टूर्नामेंट में कम से कम तीन मेडल तय कर लिए हैं।

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के पांचवें दिन भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि, सेमीफाइनल में इन तीनों मुक्केबाजों को अब दुनिया की टॉप बॉक्सर्स से भिड़ना है।

निखत जरीन का पहले राउंड में ही ‘आउट’

महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में निखत जरीन ने अपने प्रतिद्वंद्वी शियान बागुहिन के खिलाफ कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने पहले ही राउंड में इतना दबदबा बना लिया कि रेफरी को मैच रोकना पड़ा (RSC)। लेकिन अब असली चुनौती उनका इंतजार कर रही है। सेमीफाइनल में निखत का सामना पेरिस 2024 ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट चीन की वू यू से होगा। यह मुकाबला निखत के करियर की अब तक की सबसे कठिन टेस्ट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या पुलिस ने दबोचा दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने वाले प्रेमी-प्रेमिका को

प्रिया ने दिखाई रणनीतिक परिपक्वता

60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने चीन की चेंग्यू यांग को 4-1 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में प्रिया ने किसी भी जल्दबाजी में काम नहीं लिया, बल्कि अपनी धैर्य और रणनीतिक सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए प्रतिद्वंद्वी को घेरा। फाइनल की राह पर अब उनका अगला मुकाबला मंगोलिया की नामून मोंखोर से होगा।

प्रीति पवार ने किया दिन का सबसे शानदार प्रदर्शन

महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार ने दिनभर का सबसे प्रभावशाली खेल दिखाया। उन्होंने मंगोलिया की मुगुंटसेतसेग को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से धूल चटाई। हालांकि, प्रीति के लिए भी अगले मुकाबले में कड़ी परीक्षा है। सेमीफाइनल में उनका सामना कोरिया की इम एजी से होगा, जो पेरिस ओलंपिक और 2025 विश्व चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। इस सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बॉक्सिंग फैंस में काफी उत्साह है।

दीपक का सफर खत्म, वहीं आदित्य का जलवा जारी

इन तीन जीतों के बीच पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। दीपक को क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन के जियाद ईशाश ने 1-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

वहीं, गुरुवार को एक दिन पहले मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन आदित्य (65 किग्रा) ने सऊदी अरब के मूसा अलहवसाव को 5-0 से धूल चटाकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया था। जनवरी में 9वीं एलीट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले आदित्य पूरे मुकाबले में सटीकता और बेहतरीन तकनीक का परिचय देते नजर आए।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now