अंतरराष्ट्रीय कानून की व्यावहारिक समझ को गहराने आईएमएस लॉ कॉलेज छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

आईएसआईएल में नॉलेज शेयरिंग सत्र में शामिल हुए आईएमएस लॉ कॉलेज के छात्र (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज के विधि छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय कानून (इंटरनेशनल लॉ) की व्यावहारिक समझ हासिल करने तथा इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ (आईएसआईएल) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कानून के विविध पहलुओं पर गहरी जानकारी प्रदान की गई। आईएसआईएल के सचिव जनरल प्रो. अनुपम झा के साथ हुई बातचीत में छात्रों ने संस्थान के उद्देश्यों, शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों और विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्रोफेसर डॉ. कनिका द्वारा एक ‘नॉलेज शेयरिंग सत्र’ का संचालन

इसके पश्चात, आईएसआईएल की प्रोफेसर डॉ. कनिका द्वारा एक ‘नॉलेज शेयरिंग सत्र’ का संचालन किया गया। इस सत्र में उन्होंने वैश्विक शासन, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानून में उभर रहे नवीन रुझानों पर प्रकाश डाला। आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने बताया कि सत्र के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी वार्ता में छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया। छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका, अंतरराष्ट्रीय कानून में करियर की गुंजाइश और आईएसआईएल के राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोगों को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

यह भी पढ़ें : ‘उसने बुलाया था’… श्रेया नारायण के इस बयान ने पैदा की सनसनी, दरअसल है पीयूष पांडे की नई किताब का प्रमोशन

शैक्षणिक भ्रमण प्रो. श्रुति श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न

उन्होंने आगे बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण प्रो. श्रुति श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान छात्रों ने आईएसआईएल की समृद्ध पुस्तकालय का भी अवलोकन किया और संकाय सदस्यों से संवाद कर शोध एवं अध्ययन की अवसरों पर चर्चा की। यह भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की बेहतर समझ मिली।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now