हरियाणवी गायिका रेणुका पवार ने हंसी-मजाक पर रिलीज किया नया गाना

संदिप कुमार गर्ग


जब से नए जमाने के नवीनतम द्विभाषी हिंदी-हरियाणवी सिंगल ‘कलरफुल बैंगल’ का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों में इसे देखने की चाहत बढ़ गई है। संगीतप्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन तोहफा है, क्योंकि उनका इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। ‘इनफिनिक्स म्यूजिक लेबल’ के तहत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ट्रैक रिलीज किया गया है। इस जोशीले गाने को ’52 गज का दामन’ गाने से मशहूर हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने गाया है और इसे उदित ओबेरॉय और विश्वास त्यागी ने प्रोड्यूस किया है।

शहरी ट्रैक ‘कलरफुल बैंगल’ एक युवा विवाहित जोड़े की कहानी है, जो एक-दूसरे को मजाकिया ढंग से छेड़ते हैं और चूड़ियां खरीदने को लेकर रोमांटिक मजाक करते हैं। इस म्यूजिक वीडियो में दिलेर खरकिया और पीहू शर्मा ने अभिनय किया है। रियाजी का संगीत नवविवाहितों के आकर्षण और सार को पूरी तरह से दर्शाता है।

गाने के बारे में रेणुका पंवार ने बताया, ‘यह एक नए जमाने का हरियाणवी गाना है, जो समकालीन मूड को सामने लाता है। यह गाना प्यार के मासूम सार को दर्शाता है, जिसे दोनों किरदारों ने स्क्रीन पर खूबसूरती से पेश किया है। इस गाने पर काम करते हुए मुझे इससे सचमुच प्यार हो गया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह गाना पसंद आएगा।’

गाने के बारे में निर्माता उदित ओबेरॉय ने कहा, ‘यह कोई आम क्षेत्रीय गाना नहीं है। हमने इसे राष्ट्रीय दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाया है और यह रोमांटिक श्रोताओं के लिए एक बेहतरीन तोहफा होगा। सभी कलाकार इस ट्रैक के साथ मिलकर जादू बिखेरते हैं और हम ‘इनफिनिक्स म्यूजिक लेबल’ में ऐसा संगीत बनाने और लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो आज के युवाओं के दिलों को छू जाए।’वहीं, दिलेर खरकिया ने कहा, ‘यह एक जोशीला ट्रैक है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देता है। जब से यह गाना मेरे पास आया है, तभी से मैं इसे लेकर काफी रोमांचित था। मुझे पीहू और टीम के साथ मिलकर काम करके बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना पूरा प्यार देंगे।’

इस पर पीहू ने कहा, ‘दिलेर, रेणुका और इस टीम के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूँ। मेरा मानना ​​है कि यह ट्रैक दर्शकों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि वे किरदारों द्वारा दर्शाई गई कच्ची भावनाओं और प्यारी रोमांटिकता से जुड़ेंगे।’ गाने को लेकर प्रशंसकों और श्रोताओं ने पहले ही अपनी उत्सुकता जता दी है। संगीतप्रेमियों के पास अपनी प्लेलिस्ट अपडेट करने का एक कारण यह भी है, क्योंकि यह गाना 3 जून को ही रिलीज हुआ है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now