संध्या समय न्यूज
भारतीय शादियों में दूल्हे की एंट्री (Dulha Entry) हमेशा से ही सबसे स्पेशल होती है। कोई दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर शाही अंदाज में निकलता है, तो कोई लग्जरी कारों की शान बढ़ाता है। लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर आजकल एक ऐसा वीडियो तहलका मचाए हुए है, जिसमें एक दूल्हे ने स्टाइल का ऐसा ‘पावरफुल’ अंदाज दिखाया है कि लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दूल्हे का लुक देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।
दूल्हे का ‘चमकदार’ अंदाज ने किया जादू
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात के दौरान दूल्हा पूरी तरह से LED लाइटों से सजी हुई ड्रेस में नजर आ रहा है। उसके कपड़ों, कंधों और सिर पर रंग-बिरंगी लाइटें लगी हुई हैं, जो लगातार चमक रही हैं। जैसे ही दूल्हा बारात के बीच चलता है, उसके शरीर पर लगी ये लाइटें दूर से ही साफ दिखाई देने लगती हैं। देखने में ऐसा लगता है, जैसे कोई ‘चलता-फिरता पावर हाउस’ सड़क पर निकल आया हो।
यह भी पढ़ें : सिलेंडर संकट गहराया: ‘कोरोनाकाल से भी बदतर हालात’, जनता बेहाल
सोशल मीडिया पर उड़े मजाक के पंछे
दूल्हे की इस अनोखी और चमकदार ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन पर मजाक का पिटारा खोल दिया है। कई यूजर्स ने मजाक में सवाल पूछा है कि, “क्या दूल्हा बिजली विभाग में नौकरी करता है?” वहीं, एक यूजर का कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में है। उसने लिखा है, कि अगर शादी में लाइट चली जाए तो दूल्हे को ही स्टेज पर खड़ा कर देना चाहिए, पूरी रोशनी हो जाएगी।
लगता है दुल्हे राजा की पोस्टिंग बिजली विभाग में है 😂😂 pic.twitter.com/bUEX7zWJw8
— Hemlata Meena (@hemlatajk) March 15, 2026
वायरल वीडियो का स्रोत
शादी-ब्याह में लोग अक्सर अलग और यादगार एंट्री करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस दूल्हे का अंदाज सच में बेमिसाल है। उसने अपनी ड्रेस को इतनी चमकदार बना लिया कि पूरी बारात में वही सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। यह मनोरंजक वीडियो एक्स (X) पर @hemlatajk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।




















