विश्व पर्यावरण दिवस पर वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा यमुना तट पर भव्य सफाई एवं जागरूकता अभियान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर सेक्टर 94, नोएडा स्थित यमुना तट (छठ घाट) पर एक विशाल सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान वन विभाग अधिकारी श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ और इसमें जिला गंगा समिति (गौतम बुद्ध नगर), नोएडा ऑथोरिटी, वन विभाग, शारदा होप, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) तथा अन्य सामाजिक संगठनों का भी सहयोग रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पंडित रामप्रवेश तिवारी द्वारा यमुना आरती के साथ हुई, जिससे जनमानस को स्वच्छता, नदी संरक्षण और पर्यावरण चेतना का संदेश दिया गया। गंगा दशहरा जैसे पवित्र पर्व को जन-जागरूकता के साथ जोड़ते हुए यह आयोजन पर्यावरणीय जिम्मेदारी का अनुपम उदाहरण बन गया।

केजरीवाल ने कहा LPG समस्या घर-घर का मामला, सरकार पर बोला हमला

नोएडा ऑथोरिटी से श्री इंदु प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लास्टिक प्रदूषण को “दानव” की उपमा दी और कहा, “यह संकट केवल हमारे पर्यावरण को ही नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से पूरे समाज को प्रभावित कर रहा है।” उन्होंने सफाईकर्मियों और स्वयंसेवकों को स्वच्छ भारत अभियान के असली नायक बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

अमित गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी, ओखला बर्ड सेंच्युरी

अभिषेक कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी

अमित कुमार शाही, डीपीओ, जिला गंगा समिति

डॉ. प्रशांत राठौर, अध्यक्ष, शारदा होप एंड हार्मनी फाउंडेशन

सचिन गुप्ता, निदेशक, वाईएसएस फाउंडेशन

विक्रम सेठी एवं दुर्गा प्रसाद दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी

तथा युवा शक्ति के दर्जनों सक्रिय स्वयंसेवक

सभी प्रतिभागियों ने यमुना नदी की स्वच्छता, संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनाने की शपथ ली।

यह आयोजन केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक सशक्त नागरिक पहल थी, जो प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now