पश्चिम बंगाल चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का आगाज, आर्थिक गणतंत्र पर फोकस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज करते हुए दो विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बलिराम गोंड और कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से शेखावत खान को चुनाव मैदान में उतारा है।

आर्थिक गणतंत्र मिशन के साथ गोंगपा का चुनावी मैदान में उतरना
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • आसनसोल में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की एंट्री, दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार
  • आसनसोल उत्तर और कुल्टी सीट पर गोंगपा ने ठोकी ताल
  • “रोजगार बने मौलिक अधिकार” – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बड़ा ऐलान
  • पश्चिम बंगाल चुनाव में नई राजनीतिक हलचल, गोंगपा की दस्तक
  • समाजवादी आर्थिक गणतंत्र के एजेंडे के साथ गोंगपा का चुनावी अभियान शुरू

West Bengal Assembly Elections: पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम की “आर्थिक गणतंत्र” विचारधारा से प्रेरित होकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम के निर्देशन में गोंगपा इस चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना भी मौजूद रहे।

आर्थिक गणतंत्र पर जोर

अपने संबोधन में अरविंद गोंडवाना ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश में “समाजवादी आर्थिक गणतंत्र” की स्थापना करना है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान की उद्देशिका में वर्णित राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय को पूरी तरह लागू कराने के लिए गोंगपा चुनाव प्रचार को एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्राकृतिक संसाधनों का निजीकरण नहीं बल्कि राष्ट्रीयकरण होना चाहिए, ताकि उन पर आम जनता का सामूहिक अधिकार सुनिश्चित हो सके।

रोजगार और महंगाई बने प्रमुख मुद्दे

गोंडवाना ने बेरोजगारी और महंगाई को देश की सबसे बड़ी समस्याओं में बताते हुए कहा कि शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में भटक रहे हैं। उन्होंने मांग की कि रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को काम, भोजन, शिक्षा, सुरक्षा और इलाज की गारंटी मिलनी चाहिए। यदि कोई भी नागरिक इन मूलभूत अधिकारों से वंचित रहता है, तो लोकतंत्र और गणतंत्र की सार्थकता अधूरी रह जाती है।

राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी

गोंगपा ने “आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन” के तहत देशभर में जनजागरण और आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया है। पार्टी का मानना है कि यदि पीड़ित वर्ग संगठित हो जाए, तो वही शक्ति बन सकता है। पार्टी नेताओं ने युवाओं से भ्रष्टाचार मुक्त और रोजगार युक्त भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now