आईएमएस नोएडा में गोल्डन गोल कप का शुभारंभ, 30 टीमों ने झोंकी ताकत

तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन 18 मैच खेले गए

ऋषी तिवारी


इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सेक्टर-62 स्थित परिसर में ‘गोल्डन गोल कप ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता’ का शुभारंभ हो गया है। तीन दिवसीय इस रोमांचक प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को 18 टीमों ने अपनी ताकत झोंकी। इस टूर्नामेंट में कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें स्कूल, कॉलेज, स्पोर्ट्स एकेडमी, क्लब और कॉरपोरेट वर्ग की टीमें शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) गोपाल कृष्ण अग्रवाल उपस्थित रहे। इस मौके पर आईएमएस के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन, खेल समन्वयक रीना मैसी सहित संस्थान के शिक्षकगण और छात्र मौजूद थे।

खेल युवाओं को देते हैं सकारात्मक दिशा: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि खेल आज सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि रोजगार के रूप में भी उभर रहे हैं और स्वस्थ भारत के निर्माण में इनका योगदान अहम है।

शिक्षा का अभिन्न अंग है खेल: राजीव कुमार गुप्ता

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि खेलकूद छात्र जीवन का अहम हिस्सा है। यह शारीरिक तंदरुस्ती के साथ-साथ छात्रों में टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। उन्होंने छात्रों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने सालगिरह पर पत्नी को दिया ये खास संदेश

सर्वांगीण विकास पर जोर

आईएमएस के उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता ने बताया कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल के माध्यम से छात्र अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व जैसे गुण सीखते हैं। संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में करियर की संभावनाओं को भी ध्यान में रखने की सलाह दी।

पहले दिन के मैचों के परिणाम

खेल समन्वयक रीना मैसी ने बताया कि पहले दिन खेले गए मैचों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। निम्नलिखित परिणाम रहे:

  • एमयूआईटी ने जयपुरिया कॉलेज को 5-2 से हराया।
  • जेएमएस एकेडमी ने गलगोटिया कॉलेज को 2-0 से पराजित किया।
  • जेएसएस कॉलेज ने सौर्या एफसी को 2-0 से हराया।
  • डीजी वॉरियर्स ने हिंडन एफसी को 10-2 से धूल चटाई।
  • सिंबोसिस ने मिलान एफसी के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।
  • गोल्डन एफसी ने मुजफ्फरनगर यूनाइटेड को 5-2 से हराया।
  • दिल्ली वॉरियर्स ने हिमालयन एफसी को 6-0 से परास्त किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now