गाजियाबाद : गार्ड ने छुट्टी न मिलने पर मैनेजर को मारी गोली, आरोपी फरार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Ghaziabad News : जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बैंक गार्ड ने छुट्टी न दिए जाने के गुस्से में मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की है। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बैंक में तैनात गार्ड रवींद्र हुड्डा बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा के चैंबर में पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी लाइसेंस्ड बंदूक से मैनेजर के सीने पर सीधा निशाना लगाकर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर बैंक में मौजूद अन्य कर्मचारी दहशत में आ गए। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए गार्ड रवींद्र मौके से भाग निकला। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मैनेजर अभिषेक शर्मा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज

यही थी हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मैनेजर अभिषेक शर्मा और आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा के बीच छुट्टी लेने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी को लग रहा था कि मैनेजर जानबूझकर उसकी छुट्टी नहीं लगवा रहे हैं, जिससे उसके मन में नफरत और गुस्सा बढ़ता गया। इसी नाराजगी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा बागपत जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस अभी घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और सीसीटीवी फुटेज का भी परीक्षण किया जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now