छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। महरौली थाना क्षेत्र में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास कमांडर चौक के नजदीक बदमाशों ने एक कार सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में अरुण लोहिया नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

गैंगवार नहीं, आपसी दुश्मनी में हुई फायरिंग

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार का नहीं लग रहा है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग आपसी दुश्मनी के चलते की गई।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गोली चलाने वाले आरोपी घायल व्यक्ति को पहले से जानते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं, जहां पीड़ित का संबंध है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

फिलहाल महरौली थाना पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस जल्द ही मामले में आगे की जानकारी सामने ला सकती है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now