कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

फिल्म द इंडिया स्टोरी : आपकी थाली में जहर घुल रहा है, फिल्म ने खुलासा

फिल्म के उद्देश्य पर बात करते हुए निर्देशक चेट्टन डीके ने कहा कि “द इंडिया स्टोरी किसानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन हानिकारक रसायनों के दुरुपयोग के खिलाफ है जो चुपचाप हमारी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं।

‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में उठाई जनस्वास्थ्य की गंभीर चिंता

HIGHLIGHTS

  • क्या आपके बच्चे जहर खा रहे हैं, काजल ने बताया
  • श्रेयस तलपड़े को रुला देगी आपकी थाली की ये कहानी
  • जहरीली खेती का खतरा, इस फिल्म ने खोली हर आंखें
  • द इंडिया स्टोरी सिर्फ फिल्म नहीं, बच्चों के लिए चेतावनी
  • खाने में मिलावट और जहर, स्टार्स ने किया बड़ा खुलासा

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कीटनाशक आधारित खेती के खतरनाक प्रभावों पर गंभीर चिंता जताई। इस मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री काजल अग्रवाल, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और निर्देशक चेट्टन डीके मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फिल्म के जरिए समाज को जागरूक करने की अपनी कोशिश को साझा किया।

निर्देशक चेट्टन डीके बताया

फिल्म के उद्देश्य पर बात करते हुए निर्देशक चेट्टन डीके ने कहा कि “द इंडिया स्टोरी किसानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन हानिकारक रसायनों के दुरुपयोग के खिलाफ है जो चुपचाप हमारी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं। इस फिल्म के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को लेकर एक जरूरी चर्चा शुरू करना चाहते हैं। अगर यह कहानी कुछ परिवारों को भी अपने खानपान को लेकर जागरूक करती है, तो हम अपने मकसद को सफल मानेंगे।”

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने बताया

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा कि यह विषय उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहराई से छू गया। उन्होंने कहा, “एक अभिभावक होने के नाते यह कहानी मुझे भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है। हम अक्सर यह नहीं समझ पाते कि रोजाना हमारी थाली में क्या पहुंच रहा है और इसका हमारे बच्चों पर क्या असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक चेतावनी के रूप में भी देखेंगे।”

काजल अग्रवाल ने बताया

वहीं काजल अग्रवाल ने भी इस मुद्दे की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि “मां बनने के बाद इस फिल्म को लेकर मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया। द इंडिया स्टोरी की तैयारी के दौरान मुझे कई ऐसे तथ्य पता चले जो बेहद परेशान करने वाले थे। यह फिल्म सिर्फ खाद्य मिलावट या कीटनाशक खेती के बारे में नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के बारे में है।”

ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और MIG प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी यह फिल्म चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित है, जबकि सागर बी. शिंदे इसके लेखक और निर्माता हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now