मुजफ्फरपुर में नकली दारू फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश

On: May 6, 2026 1:40 PM
Join Us
Follow Us
Add as a preferred
source on Google

भवेश कुमार


मुजफ्फरपुर। बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब माफियाओं का काम थम नहीं रहा है, जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर में नकली विदेशी शराब का बड़ा रैकेट सामने आया है। जिसमें उत्पाद विभाग ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर न केवल नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इसी बीच 135 लीटर स्प्रिट, तैयार शराब के पाउच, विभिन्न ब्रांड के रैपर, स्टीकर, खाली बोतलें और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मारा छापा
बता दे कि पहली कार्रवाई हथौड़ी थाना क्षेत्र के डाकरामा गांव में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया और छानबीन के दौरान वहां नकली विदेशी शराब बनाने की एक मिनी फैक्ट्री मिली है। जिसमें भारी मात्रा में स्प्रिट, नामी ब्रांड की खाली बोतलें, लेबल, रैपर और पहले से पैक की गई नकली शराब बरामद की गई। शराब की पैकिंग और लेबल इतने असली जैसे थे कि पहली नजर में किसी को शक नहीं होता। हालांकि मौके से कोई कारोबारी नहीं पकड़ा जा सका।

किसान संघर्ष समिति को मिली नई आवाज, चरण सिंह राजपूत बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

अहियापुर में फिल्मी स्टाइल में पीछा, गाड़ी से 80 कार्टन शराब जब्त
दूसरी कामयाबी मिली अहियापुर थाना क्षेत्र के शिवराहा गांव में, जहां उत्पाद विभाग ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक पिकअप वैन को पकड़ लिया। यह वैन झारखंड से विदेशी शराब की 80 कार्टन लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची थी। गाड़ी को रोकने की कोशिश पर चालक नीतीश कुमार, जो झारखंड के रामगढ़ का निवासी है, गाड़ी लेकर भागने लगा। लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने कई किलोमीटर तक पीछा कर उसे नाले में फंसी गाड़ी से धर दबोचा है।

उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि दोनों मामले गुप्त सूचना पर आधारित थे। एक ओर नकली शराब फैक्ट्री तो दूसरी ओर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क दोनों पर एकसाथ प्रहार हुआ है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है, जिससे बड़ी सप्लाई चेन का खुलासा होने की संभावना है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें