नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दापफाश, 15 गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। सेक्टर-59 में चल रहे इस कॉल सेंटर के संचालक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जो कि मुंबई से एक माह पहले नोएडा में शिफ्ट हुए अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग अमेरिकी नागरिकों के सिस्टम पर पॉप अप भेजकर उनका बैंक खाता हैक होने का डर दिखाते थे। बताते थे आपका खाता सीज किया जा रहा है। इसे वापस खोलने के लिए ये बहुत सा पैसा नागरिकों से वसूल करते थे।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर के बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद पूरी टीम को सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे इस कॉल सेंटर में भेजा गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि ये लोग अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे। इस मामले में 15 लेागों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें 3 महिलाएं शामिल है। इनकी पहचान निखिल राणा, वीरेंद्र रावत, समीर, संकेत शाह, मोहम्मद अली, शाहरुख खान, खान मोहम्मद दानिश, हरीश, नुमेर, .शिवम यादव, अरबाज, उबैद हुई है। इनमें से अधिकांश मुंबई निवासी है। वहीं महिलाओं में अमांडा , वेनसोन और कविनय शामिल है। ये मणिपुर की रहने वाली है। इनके पास से 27 लैपटाप, 16 मोबाइल, 1 इंटरनेट राउटर, दो इंटरनेट स्विच, 20 हेड फोन बरामद किया गया। इस मामले में सामी, वसीम और मोंटू फरार है।

डीसीपी ने बताया कि नोएडा में अभी एक महीने से थे। इससे पहले ये लोग मुंबई में अपना कॉल सेंटर चला रहे थे। इनके खातों की जांच की जा रही है। साथ ही डेटा चेक किया जा रहा है कि इन लोगों ने कितने अमेरिकियों के साथ ठगी की। इनके गैंग में लड़कियां ही अधिकतर फोन कॉल पर बात करती थी। क्योंकि ये सभी नार्थ ईस्ट की है। और इनकी इंग्लिश का पैटर्न अमेरिकी से काफी मिलता था। ऐसे में अमेरिकी नागरिक जल्दी इनकी बातों में आ जाते थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now