नवी मुंबई में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी, दो गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Mumbai News : शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्ध फरार हैं।

पुलिस ने किया था छापा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय खुफिया और साइबर इकाइयों को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 12 मार्च को रबाले एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महापे के एक औद्योगिक इलाके में संचालित कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान परिसर में 22 युवक-युवतियां कंप्यूटर का उपयोग करते हुए व्हाट्सएप चैट और फोन कॉल के माध्यम से संभावित पीड़ितों से बातचीत करते हुए पाए गए।

ऐसे करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, यह परिसर एक शेयर बाजार अनुसंधान कंपनी के नाम से संचालित हो रहा था। कंप्यूटर से बरामद चैट विवरण से पता चला है कि आरोपी पीड़ितों को शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का वादा करते थे। इसके बाद वे लोगों से ऑपरेटर द्वारा दिए गए बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने को कहते थे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में सजा ‘एक शाम देश के नाम’, गोविंदा सहित 11 हस्तियां हुईं सम्मानित

1.02 करोड़ की धोखाधड़ी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉल सेंटर ने भुगतान लिंक भेजकर और पीड़ितों को कंपनी के साथ-साथ 18 अन्य बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने का निर्देश देकर कम से कम 1.02 करोड़ रुपये की ठगी की थी। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जांच की गई तो पता चला कि देश भर से साइबर धोखाधड़ी की कम से कम पांच शिकायतें इन्हीं खातों से जुड़ी हुई थीं।

दो गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने इस मामले में शिवम विनोद कुमार दुबे (29) और सुजीत मसीचरण वाल्मीकि (30) को गिरफ्तार किया है। दोनों ठाणे जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी फरार हैं और उन्हें ढूंढने के प्रयास जोर-शोर से जारी हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now