दिल्ली में सजा ‘एक शाम देश के नाम’, गोविंदा सहित 11 हस्तियां हुईं सम्मानित

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जन कल्याण मोर्चा का कार्यक्रम

ऋषी तिवारी


Delhi News : जन कल्याण मोर्चा द्वारा राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अनिवार्य है। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सहित 11 प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलांकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना था।

‘समाज के सभी वर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण’: चिराग पासवान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने संबोधित करते हुए कहा, “भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। सामाजिक संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरक हैं।”

गोविंदा को मिला सम्मान

इस अवसर पर बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गोविंदा को उनके सामाजिक योगदान और समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के लिए ‘जन कल्याण सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने पर गोविंदा ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखता है। सिनेमा भी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रहा है।”

समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में जुटा है मोर्चा: डॉ. अशोक चौधरी

जन कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि संस्था लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाया जा सके।”

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया रंग

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद कथक नृत्य, देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और आजम निजामी ब्रदर्स की सूफी गायकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जोशीले भांगड़ा नृत्य ने कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक प्रयासों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now