संध्या समय न्यूज
गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोशल मीडिया पर सक्रिय एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया है। सलीम काफी समय से इस्लाम धर्म की कुरीतियों और धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाने के लिए सुर्खियों में बना हुआ था। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके दफ्तर में घुसकर हमला बोल दिया, जिसमें उनकी हालत गंभीर हो गई है।
कैसे हुआ हमला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना तब घटी जब सलीम अपने दफ्तर में बैठे थे। अचानक से दो बाइक सवार बदमाश अंदर घुसे और उन्होंने सलीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उनका गला रेता, इसके बाद चाकू से उनके पेट पर एक के बाद एक कई वार किए। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद बाइक पर सवार होकर मौके से फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
हमले में गंभीर रूप से घायल सलीम को तत्काल दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा देखभाल में रखा गया है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स ने अस्पताल में भर्ती सलीम का बताया है, हालांकि वीडियो में व्यक्ति की साफ पहचान नहीं हो पा रही है।
स्वतंत्रता सेनानियों के ‘राष्ट्र मंदिर’ का हुआ उद्घाटन
सलीम कौन हैं और क्या है विवाद?
सलीम वास्तिक ‘saleemwastik0007’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते थे और सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह इस्लाम, कुरान और पैगंबर की शिक्षाओं पर सवाल उठाने और आलोचना करने के लिए जाने जाते थे। उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि, सलीम का दावा था कि वह इस्लाम के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनका मकसद मुसलमानों को ‘सही इस्लाम’ के बारे में जानकारी देना है।
देखिए जी, यह बहुत गंभीर और चिंताजनक घटना है। एक व्यक्ति, जिसका नाम सलीम वास्तिक है, वह वर्षों से खुले मंच पर अपनी राय रखता आ रहा था कुरान, पैगंबर की तालीम , इस्लामी मान्यताओं पर सवाल उठाता रहा, आलोचना करता रहा। यह उसकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता थी, जो संविधान हमें देता है,… pic.twitter.com/wu3bqwaVq1
— कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) February 27, 2026
सोशल मीडिया पर मिली-मिलाई प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर माहौल तनावपूर्ण है। एक तरफ जहां लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पक्ष इस घटना पर जश्न भी मना रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस घटना को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ पर खतरा बताते हुए लिखा, “यह बहुत गंभीर और चिंताजनक घटना है। सलीम वास्तिक वर्षों से खुले मंच पर अपनी राय रखता आ रहा था। यह संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत उसे मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता थी। यह कोई आकस्मिक घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित हमला है, जिसका मकसद बोलने वाले को चुप कराना है।”
वर्तमान समय में पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।


























