Eid-ul-Fitr 2026 : देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। पवित्र माह रमजान के रोजों के समापन के बाद आज मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। इस खुशी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है, जबकि शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रमुख शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे और इंसानियत को और मजबूत करे। उन्होंने सभी के खुशहाल और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए ‘ईद मुबारक’ कहा। पीएम मोदी ने इसके साथ ही नवरोज के मौके पर भी शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह साल सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
दिल्ली में ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के साथ सुरक्षा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईद के आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। दिल्ली पुलिस ने ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूमी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक जानकारियों से बचें।
पटना के गांधी मैदान में मुख्य नमाज
बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान में ईद की मुख्य नमाज का आयोजन हुआ। यहां सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की गई, जिसमें करीब 20 हजार नमाजियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार भी मैदान में पहुंचे। विशाल जमाव को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ दी, शांति और सद्भाव की अपील
कानपुर में ड्रोन और CCTV से निगरानी
कानपुर में भी प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग की गई है और सिविल पुलिस के साथ पीएसी (PAC) की तैनाती की गई है। इसके अलावा, SWAT टीम, सर्विलांस और साइबर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। ईद के आयोजनों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके।



















