नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान : देशभर के आश्रय केंद्रों में आयोजन

संध्या समय न्यूज संवाददाता


वाराणसी। Indian Center for Development and Rights (ICFDR) के निदेशक श्री धवल पटेल के नेतृत्व में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” का आयोजन आश्रय केंद्रों में भव्य रूप से हुआ। यह कार्यक्रम केवल वाराणसी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज और बेंगलुरु सहित कई शहरों में एक साथ संपन्न हुआ।

करीब 200 बच्चों और 50 से अधिक युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत योग और ध्यान सत्र से हुई, जिसके बाद आध्यात्मिक गुरुओं ने गीता प्रवचन दिया। इसके पश्चात युवाओं ने नशा मुक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया और अंत में सभी प्रतिभागियों को भोजन वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें :UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ

समापन अवसर पर सामूहिक फोटो सेशन और नशा मुक्ति संकल्प लिया गया। निदेशक श्री धवल पटेल ने कहा – “युवा ही भारत का भविष्य हैं। नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आवश्यकता है।”

यह आयोजन भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” से जुड़ा हुआ है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now