‘धुरंधर’ के लिए निर्देशक आदित्य धर का संजय दत्त को “चीयर्स!!”

संध्या समय न्यूज संवाददाता


निर्देशक आदित्य धर ने अभिनेता संजय दत्त के जन्मदिन के खास मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से एक बीहाइंड-द-सीन्स (BTS) तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने संजय दत्त के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

आदित्य धर ने अपने पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा!! आप ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह आग हैं। ‘धुरंधर’ में आपने जो पागलपन मचाया है, उसे दुनिया को दिखाने का अब इंतज़ार नहीं हो रहा। आपको अपनी ज़िंदगी में पाकर खुद को धन्य मानता हूं। लव यू सर! चीयर्स!!”

‘धुरंधर’ में संजय दत्त का खौफनाक अवतार

हाल ही में रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ की पहली झलक ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। टीज़र में संजय दत्त का रफ-टफ और बेहद खौफनाक लुक देखने को मिला, जिसे सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिली।

उनकी तीखी नज़रें, दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और इंटेंस अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक हैं। फिल्म में उनका किरदार डरावना होने के साथ-साथ बेहद यादगार भी नजर आ रहा है।

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है, खासकर संजय दत्त के दमदार किरदार को लेकर।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now